अफगानिस्तानः काबुल के गुरुद्वारे पर आतंकी हमला, सिखों के खून से सना गुरुद्वारा

कोरोना के आंतक से दुनिया मुक्त हुई ही नहीं कि इससे पहले खबर मिली है कि अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सिखों के धार्मिक स्थल पर आतंकी हमला हुआ है। सूत्रों के मुताबिक उस वक्त गुरुद्वारे में सिख समुदाय के लोग प्रार्थना के लिए जमा हुए थे। आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने हमले के बारे में बताते हुए कहा कि अज्ञात बंदूकधारियों और सूइसाइड बॉमर ने अटैक को अंजाम दिया है। आपकी जानरकारी के लिए बता दें कि अफगानिस्तान में सिख समुदाय मुख्य रूप से जलालाबाद और काबुल में रहते हैं।अफगानिस्तान के आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक आरियन ने पत्रकारों को बताया कि हमले के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया और जवाबी कार्रवाई की। हमले के पीछे कौन लोग थे इसकी जानकारी फिलहालर सामने नहीं आई है। बता दें कि अल्पसंख्यक सिखों पर यह पहला हमला नहीं है। पहले भी अफगानिस्तान में उन पर हमले हुए हैं और डरकर वे भारत आने को मजबूर हुए हैं। इसी तरह से 2018 में भी जलालाबाद में आत्मघाती हमला हुआ था जिसमें 13 सिख मारे गए थे। चौंकाने वाली है बात तो ये है कि हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली थी। हमले से सिख समुदाय इतना डर गया था कि उन्होंने देश छोड़ने का फैसला कर लिया।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Ut7Hko
कोई टिप्पणी नहीं