बीवी से झूठ बोलकर गर्लफ्रेंड को घुमाने ले गया! वापस आने पर मिला कोरोना संक्रमित

एक कारोबारी पत्नी को झूठ बोल कर गर्लफ्रेंड संग घूमना भारी पड़ गया। जी हां, क्योंकि जब वो वापस लौटा तो कोरोना वायरस की चपेट में आ चुका था। यह वाकया ब्रिटेन का है जहां एक कारोबारी अपनी पत्नी से झूठ बोल कर गर्लफ्रेंड संग इटली के ट्रिप पर गया। लौटा तो उसे कोरोना का संक्रमण हो गया था। हालांकि उसे कोरोना का शिकार होने की इतनी चिंता नहीं थी, जितनी परेशानी यह सोचकर थी कि इटली ट्रिप की भनक उसकी बीवी न लगे। उसने बीवी से कहा था कि वह देश में ही एक बिजनेस ट्रिप पर जा रहा है। ट्रिप से वापस आने पर वह कोरोनावायरस संक्रमित पाया गया, लेकिन फिर भी उसने झूठ कायम रखा। बीवी से कहा कि बिजनेस टूर के दौरान ही कोरोना का शिकार हुआ। यह झूठ बीवी के सामने तो चल गया मगर डॉक्टरों के सामने नहीं चल पाया।बिजनेसमैन से जुड़े एक करीबी ने बताया कि जब डॉक्टरों ने उससे उसकी ट्रैवल हिस्ट्री पूछी तो उसने बता दिया कि वह इटली गया था और वहीं कोरोना का शिकार हुआ, लेकिन अभी तक उसने डॉक्टरों को यह खबर नहीं दी कि उसके साथ उसकी गर्लफ्रेंड भी थी। दरअसल, उसे डर है कि अगर उसने सीधे-सीधे डॉक्टरों को गर्लफ्रेंड का पता बताया तो कहीं यह खबर उसकी बीवी तक न पहुंच जाए। साथ ही यह डर भी कायम है कि अगर डॉक्टरों ने एयरलाइन कंपनी से जाकर पता लगाया तब तो गर्लफ्रेंड का खुलासा हो ही जाएगा।डॉक्टरों के लिए भी यह जानना जरूरी है क्योंकि उन्हें जानना है कि इटली ट्रिप के बाद से अब तक यह शख्स किन-किन लोगों से मिला और वे स्वस्थ हैं या नहीं। बहरहाल, इस व्यक्ति की पत्नी तो एहतियात के तौर पर आइसोलेशन में चली गई है, मगर व्यक्ति की रातों की नींद उड़ी हुई है। वह कोरोनावायरस से भी बड़ी चिंता में है कि अगर बीवी को सच बताए तब भी परेशानी और अगर न बताए, घुट-घुट के जीने जैसी हालत।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3drvgmD
कोई टिप्पणी नहीं