Breaking News

कोरोना की वजह से भारतीयों की हुई मौज! इतनी कम हो चुकी है पेट्रोल-डीजल की कीमत


कोरोना वायरस की वजह से भारतवासियों की मौज हो गई है। एक ओर जहां इस खतरनाक बीमारी का खतरा है वहीं, इसकी वजह से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर खुशखबरी है। जी हां, इस वायरस की वजह से पेट्रोल और डीजल की कीमतें काफी कम हो चुकी है। आज यानी गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी दर्ज की गई है।देश की राजधानी दिल्ली में डीजल का दाम एक साल बाद फिर 64 रुपए के नीचे आ गया है. पिछले साल जून के महीने में डीजल की कीमत 64 रुपए के आसपास थी. ऑयल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में 15 पैसे की कटौती की है. वहीं, डीजल की कीमत में 9 से 10 पैसे की राहत मिली है. जानिए अन्य महानगरों के दाम-इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक अनुसार दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 15 पैसे की राहत मिली है। इस राहत के बाद दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 71.29 रुपए है। कोलाकाता में 73.96 रुपए और मुंबई में 76.98 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में 16 पैसे कमी के साथ पेट्रोल 74.04 रुपए प्रतिलीटर मिल रहा है।डीजल की कीमतों में भी राहत मिली है। दिल्ली में एक लीटर डीजल का दाम 63.94 रुपए हो गया है। इसके अलावा कोलकाता में 66.27 रुपए, मुंबई में 66.96 रुपए प्रति लीटर है। इसके अलावा चेन्नई में डीजल की कीमत 67.47 रुपए प्रति लीटर है। बाजार के जानकारों का मानना है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में पिछले दिनों आई भारी गिरावट के कारण देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती की गई है, जिससे उपभोक्ताओं को तेल की महंगाई से राहत मिली है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wrYb90

कोई टिप्पणी नहीं