कोरोना के बाद चीन में आई एक और बड़ी आफत! एक ही झटके में मर गए इतने सारे लोग

कोरोना वायरस से अभी चीन में हाहाकार मचा हुआ है लेकिन अब एक और बड़ी आफत आई जिसमें एक ही झटके में कई सारे लोग मर गए। यह आफत चीन के फूजिआन प्रांत में आई है। यहां पर एक होटल की इमारत ढहने से चार लोग मर गए। क्वानझाऊ शहर में स्थित जिनशिजिया होटल की इमारत शनिवार को लगभग सात बजे गिरने से 71 लोग फंस गये जिसमें 42 लोगों को बचा लिया गया जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दुर्घटना के वक्त होटल में कुछ काम चल रहा था। होटल के मालिक को पुलिस ने पकड़ लिया है। क्वांझू शहर के स्थानीय अग्निशमन विभाग ने 200 से अधिक दमकल गाड़यिों को घटनास्थल पर भेजा, जबकि फ़ुजियान प्रांत ने 800 से अधिक अग्निशमन कर्मियों और सात बचाव स्वानों के साथ 11 खोजी और बचाव दल भेजे हैं। आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने बचाव के साथ मदद करने और दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए एक कार्य दल को क्वांझू भेजा है। मंत्रालय ने पीड़तिों के बचाव के लिए सभी प्रयासों का आग्रह किया और आपदाओं की रोकथाम पर जोर दिया। दुर्घटनास्थल राहत एवं बचाव कार्य जारी है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38vbP8v
कोई टिप्पणी नहीं