कोरोना के डर से पी लिया मिथेनॉल, एकसाथ गिरी इतनी लाशें

अब तक 101 से ज्यादा देशों में फैल चुके कोरोना वायरस से बचाव को लेकर कई तरह की अफवाहें भी चल रही हैं। इसी तरह की अफवाह के चलते 27 लोगों की मौत हो गई। ईरान में तेजी से फैले कोरोना वायरस से करीब 5 हजार लोग संक्रमित हैं। ईरान ने वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सभी स्कूलों और विश्वविद्यालयों को बंद करने के साथ ही सांस्कृतिक और खेल के सभी बड़े उत्सव रद्द कर दिए हैं। चीन से फैले इस खतरनाक वायरस से दुनियाभर में अब तक एक लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 3000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इससे बचाव के बारे में ईरान में अफवाह फैली कि अल्कोहल पीने से इस वायरस से बचा जा सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, वायरस के संक्रमण से बचने की अफवाह के बाद कई लोगों ने मिथेनॉल पी लिया। इससे 27 लोगों की मौत हो गई।जुंदिशापुर मेडिकल यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता ने बताया कि 218 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ज्यादा मात्रा में मिथेनॉल पीने से आंखों की रोशनी जाने, लीवर खराब होने का खतरा होता है जिससे मौत भी हो सकती है।इससे पहले शनिवार को इस वायरस के कारण ईरानी सांसद फतेमह रहबर की मौत हो गई थी। फतेमह की उम्र 55 वर्ष थी।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TMM3Yc
कोई टिप्पणी नहीं