Breaking News

नई विधानसभा की इमारत के निर्माण के लिए फिर से जारी होगा टेंडर


मेघालय विधानसभी की उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने गुरुवार को नई विधानसभी की बिल्डिंग के निर्माण के लिए पहले जारी किए गए टेंडर को रद्द करने का फैसला किया। स्पीकर अबु ताहेर मंडल की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई कमेटी की बैठक में मुख्यमंत्री मुकुल संगम व विधानसभा के अन्य सदस्य मौजूद थे। मीटिंग में तय हुआ कि नई विधानसभा की इमारत के निर्माण के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग जल्द ही नया टेंडर जारी करेगा। मंडल ने कहा कि सबसे कम बोली लगाने वाले ने जो बिड वैल्यू उद्धृत की थी वो अनुमानित कॉस्ट से काफी कम थी, इसलिए जल्द ही नया टेंडर जारी किया जाएगा। प्रोजेक्ट के लिए बिड वैल्य करीब 105 करोड़ है लेकिन सबसे कम बोली लगाने वाले गौतम कंस्ट्रक्शन ने बिड वैल्यू से काफी कम 15.01 फीसदी उद्धृत की। हालांकि शापूरजी पालोनजी कंपनी एंड लिमिटेड ने बिड वैल्यू से ज्यादा 29.92 फीसदी उद्धृत की। सिम्प्लेक्स इंफ्रास्ट्रक्चर ने बिल वैल्यू से ज्यादा 21.9 फीसदी क्वोट की। मंडल ने कहा, सबसे कम बोली लगाने वाले ने बिड वैल्यू से कम बोली लगाई, इसलिए थोड़ा सा संदेह था कि फर्म बिड वैल्यू में दिए गए समय के अंतर काम पूरा करने में सक्षम नहीं है। विश्लेषण के बाद सार्वजनिक निर्माण विभाग ने सुझाव दिया कि लॉ बिडिंग कॉस्ट पर फर्म के लिए प्रोजेक्ट को पूरा करना सभव नहीं होगा। मार्केट वैल्यू की बढ़त को ध्यान में रखते हुए कार्य की गुणवत्ता भी प्रभावित हो सकती है। नई विधानसभा की इमारत नई शिलॉन्ग टाउनशिप मावडियांगडियांग में करीब 80 एकड़ में बनेगी । 9 जनवरी 2001 को खाइनदई में स्थित पुरानी विधानभा में आग लग गई थी। इस कारण पुरानी विधानसभा काफी जर्जर हो गई। इसके चलते नई विधानसभा की इमारत के निर्माण को मंजूरी दी गई थी। नई इमारत के निर्माण में देरी को 9 जनवरी को 17 साल पूरे हो जाएंगे। आजादी से पहले ब्रिटिशर्स ने गोथिक स्टाइल में ऐतिहासिक बर्मा टीक स्ट्रक्चर बनाया था। इसने 1986 में सार्क मिनिस्टेरियल मीट को होस्ट किया था।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TtymNH

कोई टिप्पणी नहीं