Breaking News

महामारी की इस जंग में क्या हरा पाएगा कोरोना को पाकिस्तान?


कोरोना वायरस से पूरी दुनिया जंग कर रही है। इसी कतार में पाकिस्तान भी है। जो कोरोना से देश के बचाने के लिए कई तरह के इंतजाम कर रहा है लेकिन आर्थिक व्यवस्था ठीक ना होने के कारण पुख्ता इंतजाम करने में असफल हो रहा है। कोरोना के कहर के कारण यहां एक ही दिन के अंदर मरीजों की संख्या अब बढ़कर 1363 तक हो गई है। पाकिस्तान में इसकी वजह से 11 लोगों की मौत भी हो चुकी है। हालांकि एक अच्छी‍ खबर भी है कि इस वायरस की चपेट में आए 23 लोग ठीक भी हुए हैं। बता दें कि इस वायरस की चपेट में अब पंजाब सबसे अधिक है। जहां 490 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं सिंध में 440, खैबरपख्तूअन्वांअ में 180 मामले, बलूचिस्तानन में 133 मामले, गुलाम कश्मी,र में 93 मामले और इस्लाामाबाद में 27 मामले सामने आए हैं।इस बीच पाकिस्तान ने पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पैसों की कमी की वजह से ईरान से लगती सीमा और ताफ्तान में आ रहे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा नहीं दे पा रहे हैं। बता दें कि पाकिस्तान में काफी संख्या में ईरान से आए श्रद्धालु इस वायरस से संक्रमित पाए गए थे। इसको देखकर पीएम इसरान चौंक गए क्योंंकि वहां पर जरूरी सुविधाओं की भारी कमी थी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WOLErq

कोई टिप्पणी नहीं