Breaking News

अखबार छूने से कोरोना वायरस फैलता है या नहीं, जानिए सच्चाई


इस समय भारत समेत पूरी दुनिया में कोराना वायरस का खौफ छाया हुआ है। इसी बीच सोशल मीडिया पर लोग एक से बढ़कर अफवाह फैला रहे हैं। इनमें कई चीजों को नहीं छूने की बातें कही गई है क्योंकि इनसें कोराना का संक्रमण फैलता है, जबकि इनमें से कई बातें तथ्यात्मक तौर पर सही नहीं है। सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही इन्हीं अफवाहों में से एक है कि अखबार को छूने से भी कोराना वायरस फैल सकता है, जबकि यह गलत है। क्योंकि कोरोना वायरस (कोविड-19) संकट में अखबार अपने पाठकों के लिए प्रतिबद्ध हैं। आपको बता दें कि अखबारों के जरिए कोरोना वायरस (कोविड-19) नहीं फैलता। WHO गाइडलाइंस के मुताबिक, अखबार जैसी चीजें लेना सुरक्षित है। मॉर्डन प्रिंटिंग तकनीक पूरी तरह ऑटोमेटेड है। व्यावसायिक सामान के दूषित होने की संभावना कम है। इसमें हाथों का इस्तेमाल नहीं होता। अखबार बांटने वाली हॉकर सप्लाई चेन पूरी तरह सैनिटाइज्ड होती है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UbYpKW

कोई टिप्पणी नहीं