Breaking News

कोरोना के बावजूद शाहीन बाग वाले बना रहे ऐसा खतरनाक प्लान, उड़ जाएंगे मोदी शाह के होश


अरविंद केजरीवाल ने ऐसा शख्त आदेश दिया है कि शाहीन बाग में धरने बैठी महिलआएं और पुरूष अब इकट्ठा नहीं हो सकेंगे। जी हां, केजरीवाल सरकार ने यह आदेश कोरोना वायरस के चलते दिया है। इसके तहत दिल्ली में एकसाथ एक जगह पर 50 से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते। यह आदेश 31 मार्च तक जारी रहेगा। इसके चलते कई लोगों का मानना है कि अब नागरिकता कानून को लेकर शाहीन पर चल रहे धरने प्रदर्शन खत्म होने के कगार पर है। हालांकि इन लोगों ने इसके लिए नए तरीके निकालने की कोशिश की है।शाहीन बाग में बैठी एक महिलाओं का कहना है कि इस बारे में फैसला लेने के लिए सोमवार को दो मीटिंग हुई थीं। सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ धरने पर बैठीं महिलाओं ने तय किया कि धरना फिलहाल तबतक खत्म नहीं होगा जबतक केंद्र सरकार उनकी मांगों को नहीं मान लेती। लेकिन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को देखते हुए कुछ कदम उठाए जाएंगे। सभी मिलकर कुछ पॉइंट्स पर एकजुट हुए। इसमें से एक यह है कि वहां बच्चों की पढ़ाई के लिए बनाया गया स्कूल फिलहाल नहीं चलेगा। कुछ अन्य प्लान पर भी विचार चल रहा है। जैसे प्रदर्शन में शामिल होने के लिए सिर्फ एक एंट्री पॉइंट हो, जहां लोग आनेवाले का तापमान चेक करने के लिए मशीन लेकर खड़े हों। सैनिटाइजर्स भी रखे जाएंगे। मास्क का भी प्रबंध किया जा रहा है।प्रदर्शन के इंतजाम देख रहीं हिना ने बताया कि इस दौरान स्टेज पर होनेवाले कार्यक्रम कम कर दिए जाएंगे, जिससे आसपास के लोग भीड़ न लगाएं। प्रदर्शन में शामिल पुरुषों को धरना स्थल से आगे शिफ्ट होने को कहा जाएगा। वह बोलीं, महिलाएं 4-4 घंटे की शिफ्ट में धरने पर बैठेंगी। शिफ्ट खत्म होने के बाद वे घर जाएंगी और फिर दूसरी शिफ्ट वाली महिलाएं आएंगी। कोशिश की जा रही है कि एक डॉक्टर को बुलाकर वायरस के बारे में जागरूकता फैलाई जा सके। अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3a83Wrz

कोई टिप्पणी नहीं