Breaking News

खौफनाक मंजरः कोरोना से न्यूयॉर्क में लग सकता है लाशों का ढेर, तैयारियां शूरू


कोरोना वायरस की तबाही के चलते हर देश अपने आपको बचाने में लगा हुआ है। इसी के साथ अमेरिका में हर दिन सैकड़ों की संख्या में संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं। इसी स्थिति को देखते हुए न्यूयॉर्क शहर में 30 हज़ार से ज्यादा मरीज़ है। हर तीसरे दिन मरीजों की संख्या दोगुनी हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ दिनों में सैकड़ों लोगों की मौत हो सकती है इसी अनुमान पर काम रही है ट्रंप सरकार। ऐसे में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों के चलते लाश को अलग जगह रखने की तैयारी चल रही है। सीएनन की जानकारी के मुताबिक न्यूयॉर्क के कई हॉस्पिटलों में टेंट और रेफ्रिजरेटेड ट्रक पर मुर्दाघर बनाए जाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यहां के चीफ मेडिकल अधिकारी ने ये खबर देते हुए कहा कि हालात बेकाबू होते जा रहे हैं जिसके चलते न्यूयॉर्क में पहले ही इमरजेंसी का ऐलान कर दिया गया है।जानकारी के लिए बता दें कि इसी तरह टेम्परेरी मुर्दाघर 9/11 हमले के बाद भी तैयार किए गए थे। और फिर कोरोना वायरस महामारी से होने वाली मौतों से निपटने के लिए शवों को अगल मुर्दाघरों में रखने की कोशिश की जाती है, जिससे कि संक्रमण और ज्यादा न फैले। भारत में भी ऐसी मौत के बाद शवों के ऊपर केमिकलो का लेप लगाया जा रहा है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UhAoCe

कोई टिप्पणी नहीं