कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क नहीं, ये एक काम है बेहद जरूरी

कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क पहनना नहीं बल्कि अपने हाथों को लेकर सतर्क रहना जरूरी है। हालांकि कोरोना वायरस के मरीज की देखभाल करने वाले लोगों को मास्क पहनना जरूरी है। WHO ने इस बात का खुलासा किया है कि जिन लोगों को कोरोना वायरस नहीं है और वो किसी मरीज के संपर्क में नहीं आते हैं उन्हें मास्क पहना जरूरी नहीं। इस खरतनाक बीमारी से बचने के लिए हमेशा अपने हाथों को साफ रहना जरूरी है। इसके लिए सेनेटाइजर से हाथा धोए और अन्य लोगों के संपर्क में आने वाली चीजों को नहीं छूएं।बताया गया है कि अगर आप स्वस्थ हैं तो आपको मास्क की जरूरत नहीं है। हां अगर आप किसी कोरोना वायरस से ग्रस्त व्यक्ति की देखभाल कर रहे हैं, तो बेशक आपको मास्क पहनना होगा। वहीं, जिन लोगों को बुखार, कफ या सांस में तकलीफ की शिकायत है, उन्हें मास्क पहनना चाहिए और तुरंत ही डॉक्टर के पास जाना चाहिए।मास्क को लेकर मची अफरा-तफरी के बीच खुद WHO यानी विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि मास्क कैसे पहना जाए। WHO के मुताबिक मास्क पर सामने से हाथ नहीं लगाना चाहिए। अगर हाथ लग जाए तो तुरंत हाथ धोने चाहिए। मास्क को ऐसे पहनना चाहिए कि आपकी नाक, मुंह और दाढ़ी का हिस्सा उससे ढका रहे। उतारते वक्त भी मास्क की लास्टिक या फीता पकड़क कर निकालना चाहिए, मास्क नहीं छूना चाहिए।FORBES की रिपोर्ट में भी ये साफ किया गया है कि अगर आपको इंफेक्शन नहीं है तो मास्क पहनना जरूरी नहीं है। यूनिवर्सिटी ऑफ आयोवा कॉलेज ऑफ मेडिसिन में मेडिसिन और महामारी विज्ञान की एक प्रोफेसर एली प्रेंसेविक के अनुसार आपको मास्क पहनने की जरूरत नहीं है, उल्टा आपको उसे पहनना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर आप स्वस्थ हैं तो आपको एन95 मास्क पहनने की कोई जरूरत नहीं हैउनके अनुसार इस बात का अब तक कोई सबूत नहीं मिला है कि स्वस्थ लोग मास्क पहनकर कोरोना से बच सकते हैं। उल्टा वो मास्क गलत तरीके से पहन लेते हैं तो उससे खतरा और बढ़ जाता है क्योंकि वह बार-बार अपने मुंह पर हाथ लगाते हैं। सिर्फ तभी मास्क पहनना जरूरी है, अगर आप बीमार हैं, ताकि ये कोरोना वायरस आप से दूसरों को ना फैले। या फिर तब पहनें, जब आप किसी बीमार व्यक्ति की देखभाल कर रहे होंबताया गया है कि कोरोना को लेकर घबराने से ज्यादा जरूरी है कि इससे बचाव के तरीके समझें जाएं। अगर बोलते समय मुंह से थूक के ड्रॉपलेट भी अगर आप तक पहुंचते हैं तो खतरा बढ़ सकता है। यह वायरस आंख, नाक और मुंह के जरिए फैलता है। सिर्फ बोलते समय ही नहीं, अगर बीमार व्यक्ति का थूक इन चीजों पर गिरता है और आप इन्हें टच करते हैं तो भी वायरस फैलने का खतरा है। इसलिए हाथ अच्छे से धोते रहें। सफाई का ध्यान रहें।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39qn3N0
कोई टिप्पणी नहीं