तो इस शख्स ने सिंधिया का किया ब्रेन वॉश और भाजपा से करा दी डील, जानिए कौन है वो

सिंधिया का कांग्रेस से भाजपा में कूद पड़ना कोई मामूली बात नहीं,देश की राजनीति में ऐसे खेल खेलना आम बात है लेकिन जो बात मुद्दे की है वो ये है कि इतने बड़े कांग्रेसी नेता को भाजपा में शामिल करना। कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया की भाजपा सेडील कराने के पीछे जो वजह और जो शख्स है वो वाकई हैरान कर देने वाला है। इन सब मामलों के पीछे वह कौन था ? यह जानने की जिज्ञासा देश के हर शख्स को है। जिसने भाजपा आलाकमान तक ज्योतिरादित्य सिंधिया की बात पहुंचाई? बता दें कि इस पर पार्टी कमान इतना भरोसा करती है,जिसके भरोसे मध्यप्रदेश में भाजपा ने ऑपरेशन लोटस चलाया। आपको जानकर हैरानी होगी की ज्योतिरादित्य को भाजपा तक लाने और फिर गृहमंत्री अमित शाह व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाने वाले कोई और नहीं, बल्कि भाजपा प्रवक्ता जफर इस्लाम हैं।जफर इस्लाम मीडिया के लिए छुपा हुआ चेहरा हैं। बता दें कि राजनीति में आने से पहले जफर इस्लाम एक विदेशी बैंक के लिए काम करते थे और लाखों रुपये कमाते थे। मोदी लहर और उनकी राजनीति से प्रभावित होकर जफर इस्लाम ने भाजपा से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की। खबर मिली है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जफर इस्लाम के अच्छे ताल्लुकात हैं। शायद यही वजह है कि जफर इस्लाम को भाजपा ने इतना बड़ा ऑपरेशन चलाने की जिम्मेदारी दी और जफर इसमें सफल भी हुए। जफर कांग्रेस के बागी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को पहले से जानते थे। सिंधिया जब कभी दिल्ली में रहते थे,तो उनसे जफर की मुलाकात अक्सर हो जाया करती थी।लेकिन कांग्रेस पार्टी और सिंधिया की नोकझोंक को देखते हुए जफर पिछले पांच माह से ज्योतिरादित्य को भाजपा में लाने के सिलसिले में उनसे लगातार मिल रहे थे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक,हाल ही के समय में ज्योतिरदित्य और जफर की लगातार पांच बैठकें हुई हैं। हैरान कर देने वाली बात तो ये है खुद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी तरफ से पेशकश की थी। इस पेशकश को जफर इस्लाम ने ही पार्टी आलाकमान तक पहुंचाया। इसके बाद ज्योतिरादित्य को भाजपा में लाने की कवायद और मध्यप्रदेश में ऑपरेशन लोटस कामयाब हुआ।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2xo9Hm9
कोई टिप्पणी नहीं