Breaking News

चौंकाने वाला खुलासा! नमस्कार कहने से नहीं होगा कोरोना वायरस, जानिए कैसे


भारत में भी अब कोरोना वायरस विकराल रूप लेता जा रहा है बड़ी तेजी से इसके पीड़ित सामने आ रहे हैं। इसी बीच एक ऐसे तरीके के चौंकाने वाला खुलासा हुआ है ​जो कोरोना वायरस से बचा सकता है। यह तरीका भाजपा के एक नेता ने सुझाया है जिसको प्राचीन भारतीय परंपरा के अनुसार काफी कारगर माना है।दरअसल कोरोना वायरस के भारत में फैलने की आशंका के मद्देनजर गोवा के बीजेपी नेता ने लोगों को सुझाव दिया है कि उन्हें एक-दूसरे का अभिवादन करने के लिए भारतीय शैली के अनुसार दोनों हाथ जोड़कर नमस्कार करना चाहिए। पणजी के पूर्व विधायक सिद्धार्थ कुंकोलियेंकर ने यह भी कहा कि अब समय आ गया है कि लोग इस जानलेवा वायरस के फैलने की आशंका के चलते पर्याप्त एहतियात बरतें।गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के करीबी सहयोगी रहे कुंकोलियेंकर ने बुधवार को ट्वीट किया, कोविड-19 के मामले बढ़ने पर अब समय आ गया है कि हम पर्याप्त एहतियात बरतें और अभिवादन की भारतीय शैली नमस्कार को अपनाएं। इससे पहले हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने प्रदेश के सभी विधायकों तथा आम लोगों को सलाह दी थी कि वह जब भी किसी से मिलें तो हाथ मिलाने की बजाए नमस्ते ही करें। वहीं बॉलिवुड अभिनेता अनुपम खेर ने भी मंगलवार को ट्विटर पर एक विडियो शेयर करके कहा था कि हाथ मिलाने की जगह प्राचीन भारतीय परपंराओं का पालन करते हुए नमस्ते करने से कोरोना वायरस के फैलने का खतरा कम हो जाएगा। आपको बता दें कि भारत में भी कोरोना वायरस के कई संदिग्ध पाए गए हैं। पड़ोसी देश चीन में अब तक 2000 से ज्यादा लोग अपनी जान गवां चुके हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VIWT4b

कोई टिप्पणी नहीं