Breaking News

अब नहीं बचेंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया! कमलनाथ ने खेल दिया इतना बड़ा दांव


कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया की मुश्किलें अब बढ़ने जा रही है क्योंकि कमलनाथ ने उनके खिलाफ पुराना केस खोल दिया है। यह केस कथित जमीन घोटाले का है जिसकी फिर से जांच शुरू हो गई है। 10 हजार करोड़ रुपये की जमीन घोटाले के इस मामले में एक ही जमीन को कई बार बेचने का आरोप है। कथित रूप से इस दौरान सरकारी जमीन भी बेची गई।मध्य प्रदेश पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ की गई एक शिकायत के तथ्यों का फिर से जांच करने का फैसला किया। ग्वालियर में एक शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि सिंधिया ने एक संपत्ति के दस्तावेजों में हेरफेर कर 6,000 फुट की जमीन का हिस्सा शिकायतकर्ता को बेचा था। इस घटनाक्रम के बाद प्रदेश की राजनीति फिर से गरमा गई है।ईओडब्लयू के एक अधिकारी ने बताया, ‘हां, सुरेन्द्र श्रीवास्तव की शिकायत के तथ्यों को फिर से सत्यापित करने के आदेश दिए गए हैं।’ ईओडब्लयू की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि सुरेंद्र श्रीवास्तव ने सिंधिया और उनके परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई कि उन्होंने एक रजिस्ट्री दस्तावेज में हेरफेर कर वर्ष 2009 में ग्वालियर के महलगांव में 6,000 फुट जमीन उसे बेची।अधिकारी ने बताया कि पहली दफा यह शिकायत 26 मार्च 2014 में की गई थी, जिसकी जांच के बाद हमने इसे 2018 में बंद कर दिया। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने 12 मार्च को फिर से हमें आवेदन दिया है। उस आधार पर हम शिकायत के तथ्यों को फिर से जांच करेंगे। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता और सिंधिया समर्थक पंकज चतुर्वेदी ने कहा, सिंधिया जी के खिलाफ बदले की भावना से जो ईओडब्ल्यू की प्रक्रिया की जा रही है। उससे कुछ होने वाला नहीं है।पंकज ने आगे कहा, इस मामले में एक बार सबूतों के अभाव में खात्मा लग चुका है फिर भी बदले की भावना से यह सब किया जा रहा है। हमें कानून और संविधान पर पूरा भरोसा है। जहां से हमें न्याय मिलेगा और बदले लेने वाली कमलनाथ सरकार को मिलेगा करारा जवाब।इस बीच सिंधिया खेमे के अधिकांश विधायकों ने कांग्रेस से बागी हो कथित तौर पर अपने त्यागपत्र राजभवन को भेज दिए हैं। सभी 19 विधायक फिलहाल बेंगलुरु में ठहरे हुए हैं। अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2U1T0of

कोई टिप्पणी नहीं