पेट्रोल-डीजल को लेकर खुशखबरी! इतने रूपए कम हो चुकी है कीमतें, जानिए ताजा भाव

पेट्रोल-डीजल को लेकर खुशखबरी है कि इनकी कीमतें काफी कम हो चुकी है। पिछले दिनों में पेट्रोल के दाम में करीब 87 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है। डीजल के भाव भी गिरे हैं। आज ऑइल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में करीब 15 पैसे घटाए हैं। तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल के दाम में दिल्ली और मुंबई में 15 पैसे, जबकि कोलकाता में 14 पैसे और चेन्नई में 16 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है। वहीं, डीजल का दाम दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में 13 पैसे जबकि मुंबई में 14 पैसे प्रति लीटर कम हो गया है। दिल्ली में पेट्रोल का भाव 71.14 (-0.15 पैसे), डीजल का भाव 63.81 (-0.13 पैसे)मुंबई में पेट्रोल का भाव 76.83 (-0.15 पैसे), डीजल का भाव 66.82 (-0.14 पैसे)कोलकाता में पेट्रोल का भाव 73.82 (-0.14 पैसे), डीजल का भाव 66.14 (0.13 पैसे)चेन्नई में पेट्रोल का भाव (73.91 (-0.16 पैसे), डीजल का भाव 67.34 (-0.13 पैसे)अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2IoZ8So
कोई टिप्पणी नहीं