Breaking News

बढ़ सकती है लॉकडाउन की अवधि, इतने दिन तक और रह सकते हैं घर में कैद


कोरोना से निपटने के लिए केंद्रीय मंत्रियों ने अपनी-अपनी कमान संभाल ली है। सभी मंत्री प्रभार वाले राज्यों के सभी कलेक्टर से कहा गया है कि वे हर गांव, टोला तक जाकर लोगों की स्थिति की जानकारी लें। स्थित के मुआइना सरकार को जानकारी दें ताकी उन लोगों के लिए हर जरूरत उपलब्ध कराई जा सकें। उनको जागरूक करें और लॉकडाउन की स्थिति सुनिश्चित कराएं।हाल में चौंकाने वाली जानकारी हासिल हुई है। जिसमें सरकारी सूत्रों के अनुसार ज्ञात हुआ है कि लॉकडाउन अवधि और बढ़ाई जा सकती है। एक हफ्ते में संक्रमण प्रभावित मरीजों की संख्या को देखते हुए इस बारे में फैसला लिया जाएगा। राज्य सरकारों के साथ केंद्रीय मंत्रियों के भी गांव से लेकर जिले तक तेजी से काम शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि शुरुआती दो दिनों में ही इसके अच्छे संकेत मिले हैं। सबसे ज्यादा नजर उन लोगों पर रखी जा रही है जो शहरों से पलायन कर गांव में पहुंचे हैं। आपको बता दें कि पीएमओ ने केंद्रीय मंत्रियों से दैनिक रिपोर्ट देने को कहा है। जिसमें रोगियों को पृथक करने की सुविधा, आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता के प्रभाव से निपटने को लेकर रिपोर्ट करना है। जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसी के साथ पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस के 75 नए मामले सामने आ चुके हैं, जिससे कि पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 724 हो गई है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dzYjnQ

कोई टिप्पणी नहीं