Breaking News

कांग्रेस के इस ट्वीट ने सिंधिया के उड़ाए होश, हो सकती है घमासान सियासी जंग


मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया के जाने के बाद कांग्रेस सदमे में आकर कुछ भी कर रही है जिससे राजनीतिक संकट पैदा हो गया। एक तरफ देखते हैं तो अब बीजेपी के पास तोड़फोड़ के साथ सरकार बनाने का मौका है तो कांग्रेस पर बहुमत साबित करने का दबाव भी है। इन सबके बीच सबसे अहम ज्योतिरादित्य सिंधिया का खास दांव पेंच रहा है जो कि कांग्रेस को भारी पड़ रहा है। उधर, कांग्रेस ज्योतिरादित्य के इस कदम पर अलग-अलग ढंग से वार कर रही है। मध्य प्रदेश कांग्रेस नाम के ऑफिशल ट्विटर हैंडल से 12 मार्च को एक ट्वीट किया गया, जो कि खूब चर्चा में है। ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस का दामन छोड़कर बीजेपी के साथ जा चुके हैं। इस सदमे में एमपी कांग्रेस नाम के ऑफिशल ट्विटर अकाउंट से किए गए ट्वीट में कहा गया है, तेरी वजह से कम, तेरे लिए ज्यादा दुखी हैं। इस ट्वीट को सीधे तौर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया के कदम से जोड़कर देखा जा रहा है। यही नहीं, इस ट्वीट पर लोगों ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। जिसके कारण सोशल मीडिया पर ये काफी ट्रेंड कर रहा है।जो निकला बेवफा एमपी कांग्रेस के इस ट्वीट पर लाल प्रताप सिंह चौहान नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा है, आखिर कब तक दुखी होने की वजह का वजन ढोते रहोगे। वजह को बाहर करो, चिंता छोड़ो सुख से जियो। फैजान सुलतान नाम के ट्विटर यूजर लिखते हैं, जो निकला बेवफा, उसके लिए क्या दुखी होना। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कमला पार्क इलाके में सिंधिया के काफिले को कांग्रेसियों ने घेर लिया था। इस दौरान सिंधिया के काफिले को काले झंडे दिखाए गए और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेसियों ने गली-गली में शोर है, ज्योतिरादित्य सिंधिया चोर है के नारे भी लगाए।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2vodDms

कोई टिप्पणी नहीं