Breaking News

सावधान: लॉकडाउन के तोड़े नियम तो गोली मारने के आदेश जारी


दुनिया में पांव पसारे कोरोना वायरस के चलते भारत में आज से लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। यह अगले 21 दिन तक जारी रहेगा। तक लोगों को आपने की घर में ही कैदियों की तरह रहना पड़ेगा। और किसी ने इस आदेश का पालन नहीं किया तो दिशानिर्देशानुसार उसस शख्स को जेल की हवा खानी पड़ सकती है। जानकारी दे दें कि आदेशों के मुताबिक जब तक बेहद जरूरी हो घर से न निकलें क्योंकि ऐसा करते पाए जाने पर सजा और जुर्माने दोनों का प्रावधान किया गया है। इसके लिए सजा को एक महीने से 2 साल तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा तेलंगाना के सीएम चंद्रशेखर राव ने सख्त चेतावनी दी है कि लोग ऐसे हालत न बनाएं कि गोली मारनी पड़े तो सावधानियां बरतें। मोदी ने बताया कि 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान नियम और गाइडलाइंस नहीं माननेवाले पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के सेक्शन 51 के तहत कार्रवाई होगी। इसमें सजा और जुर्माने दोनों का प्रावधान किया गया है। लॉकडाउन ऑर्डर में कहा गया है कि अगर आपके ऑर्डर न मानने से किसी की जान जाती है, खतरा पैदा होता है तो दोषी पाए जाने वाले को दो साल की जेल होगी।अफवाह फैलने पर सजालॉकडाउन ऑर्डर में कहा गया है कि अगर कोई कोरोना वायरस से संबंधित कुछ अफवाह फैलाता है, तो उस पर सख्ती से कार्यवाही हो सकती है, और इसी के साथ ही जुर्माना भी लग सकता है। गृहमंत्री ने आदेश दिए हैं कि लोगों की सहायता के लिए दिए गए फंड में अगर घोटाला किया जाता है तो उनके खिलाफ बड़ा ऐक्शन लिया जाएगा। मोदी ने कहा 21 दिन बस घर पर रहेंइससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रात 8 बजे जनता को संबोधित किया। इसमें उन्होंने ऐलान किया कि कोरोना वायरस से बचने के लिए देश को 21 दिन के लिए लॉकडाउन किया जा रहा है। इस खतरनाक वायरस के खिलाफ सबसे अहम हथियार सोशल डिस्टेंसिंग (सामाजिक दूरी) को सख्त तरीके से लागू करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Uy8D7b

कोई टिप्पणी नहीं