कोरोना के डर से जमीन आई पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानिए अब कितना हो गया है भाव

कोरोना वायरस के खौफ से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जबरदस्त गिरावट आ चुकी है। आज पेट्रोल और डीजल की कीमत में 14 पैसे प्रति लीटर तक की गिरावट देखी गई। दिल्ली में शनिवार को एक लीटर पेट्रोल की कीमत 12 पैसे की गिरावट के बाद 71.02 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई। वहीं एक लीटर डीजल 12 पैसे की गिरावट के बाद 63.69 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 71.02 रुपए प्रति लीटर रही। वहीं दिल्ली में डीजल 63.69 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 14 पैसे गिरकर 76.71 रुपये प्रति लीटर रही जबिक डीजल की कीमत 13 पैसे की गिरावट के साथ 66.69 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। इसी तरह कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 73.70 रुपये प्रति लीटर रही। जबिक डीजल की कीमत में 12 पैसे की गिरावट के साथ 67.21 रुपये पर पहुंच गई। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 73.78 रुपये रही। जबिक डीजल की कीमत 67.21 रुपये प्रति लीटर रही।हालांकि 1 अप्रैल से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 50 पैसे से 1 रुपये लीटर की वृद्धि हो सकती है। इसका कारण देश में BS-6 उत्सर्जन मानकों वाले ईंधन का उपयोग शुरू होना है। फिलहाल देश में BS-4 मानकों वाला ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है। यह यूरो-मानकों के अनुरूप है। सरकार ने वाहनों से होने वाले कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के लिये एक अप्रैल से BS-6 मानकों वाले ईंधन का उपयोग करने का निर्णय किया।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2IsomiM
कोई टिप्पणी नहीं