सावधान! देश के स्वास्थ्य मंत्री समेत इन नेताओं और खिलाड़ियों को भी हो चुका है कोरोना

कोरोना वायरस ने नेताओं, मंत्रियों, खिलाड़ियों और हीरो को भी आपनी चपेट में ले लिया है। अब यह वायरस इतना फैल चुका है कि हर कोई इसकी चपेट में आता जा रहा है। एनबीए प्लेयर रूडी गोबर्ट भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। फ्रांस के यह बास्केटबॉल प्लेयर एनबीए के उता जैज की तरफ से खेलते हैं। इन्होंने तमाम चेतावनियों के बावजूद लक्षणों को नजरअंदाज कर दिया और साथियों के साथ घुलते-मिलते रहे। उनकी इस लापरवाही का खामियाजा एक साथी खिलाड़ी को भुगतना पड़ा और वह भी कोरोना से पीड़ित हो गए हैं। रूडी के साथी डोनोवन मिशेल में भी कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। दरअसल, रूडी को जब पता नहीं था कि वह कोरना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं तो वह बेहद लापरवाही से साथी खिलाड़ियों से हिल-मिल रहे थे। रूडी ने खिलाड़ियों के सामानों को भी हाथ लगाया। हालांकि, उन्होंने अपने इस व्यवहार के लिए माफी भी मांगी है। आज ही खबर आई है कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की पत्नी सोफी ग्रिगोरी ट्रूडो को भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। कनाडा के प्रधानमंत्री कार्याल ने इसकी पुष्टि की है। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। ग्रिगोरी जब यूके में एक समारोह को संबोधित कर कनाडा लौटीं तो उन्हें फ्लू जैसे कुछ लक्षण महसूस होने लगे। बुधवार को हल्का बुखार आने पर उन्होंने डॉक्टर से संपर्क किया। फिर जांच में पता चला कि उन्हें कोरोना वायरस का संक्रमण हो चुका है। ब्रिटेन की स्वास्थ्य मंत्री नेडीन डॉरीस ने मंगलवार को बताया कि उनमें कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है। वह दो दिन पहले प्रधानमंत्री बॉरिस जॉनसन के आधिकारिक आवास में आयोजित एक समारोह में शामिल हुई थीं। अमेरिकी अभिनेता टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी रीटा विल्सन ने बुधवार को ट्वीट कर बताया कि दोनों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हो गई है। रीटा अभिनेत्री और गायिका हैं। हैंक्स अपनी फिल्म शूट करने के सिलसिले में ऑस्ट्रेलिया गए थे। उनके साथ उनकी पत्नी भी थीं। दोनों ने बताया कि उन्हें थोड़ी थकान महसूस हुई, शरीर में जकड़न महसूस हुआ, जुकाम हुआ। दोनों ने बताया कि उन्हें बुखार भी हुआ था। उनका क्विंसलैंड अस्पताल में इलाज चल रहा है। अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2U8dDzs
कोई टिप्पणी नहीं