“वो तो जिंदा कुत्ते को पका रहें, इधर दुनिया तबाह हो रही है”- पीटरसन

कोरोना वायरस के कहर से दुनिया बंद हो गई है। सड़के सुनसान और बाजार खामोश हो गए हैं, इंसान अपने ही घर में कैदियों की तरह बैठा हुआ है। इन सबका जिम्मादर कौन है? जहां से उत्पन्न हुआ क्या वो जिम्मेदार है इस तबाही के, इन सवालों को ना उठते हुए बात इस बार में करते हैं कि जो दुनिया कोरोना के कहर से जूझ रही है, उनको कैसे बचाया जा सके। आपको बता दें कि हजारों लोग अपनी जान कोरोना के कारण गंवा चुके हैं। ये सबसे खतरनाक महामारी में गिनी जा रही है। इसके कारण दुनिया थम सी गई है। इसी बात से झुंझलाए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने कोरोना महामारी के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट कर चीन पर तीखे बोला बोले है। आपको बता दें कि ओलोंपिक कोरोना के कारण फिलहाल के लिए रोक दिया जाने की खबर मिली है। इसी के साथ पीटरसन से पहले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी इन हालातों के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने वीडियो शेयर कर चीन पर जमकर भड़ास निकाली थी। दरअसल आपको बता दें कि पीटरसन को एक वीडियो मिला था, जिसमें एक कुत्ते को पकाया जा रहा था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- मुझे चीन के एक बाजार का वीडियो भेजा गया, जहां वे एक ऐसे कुत्ते को पका रहे हैं, जो उबलते पानी में जीवित है !!!!! और दुनिया लॉकडाउन है!’ पीटरसन ने काह कि कोरोना कहां से शुरू हुआ? कोरोनो वायरस का स्रोत वुहान का गंदा बाजार माना जाता है, जो मृत और जीवित दोनों जानवरों को बेच देता है। शोएब अख्तर ने भी कहने में कोई कमी नहीं छोड़ी है इन्होंने कहा कि आपको चमगादड़ खाने या उसका खून और पेशाब पीने की क्या जरूरत है। इसकी वजह से पूरी दुनिया में यह वायरस फैल गया है और दुनिया में तबाही के मंजर देखने को मिल रहें हैं। शोएब गुस्से में आकर कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि आप चमगादड़, कुत्ते और बिल्ली को कैसे खा सकते हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2woDKdD
कोई टिप्पणी नहीं