Breaking News

नोटों को छूने से भी फैल सकता है कोरोना वायरस, बचने के लिए अपनाएं ये तरीका


इन दिनों कोरोना वायरस का खौफ पूरी दुनिया में फैला हुआ है। इसी के साथ इस वायरस के फैलने के भी कई तरीके सामने आ चुके हैं जिनमें से बैंक नोट भी एक बड़ा जरिया बन सकता है। चीन के वुहान शहर से निकला यह वायरस ईरान, दक्षिण कोरिया, इटली, ब्रिटेन, अमरीका, जापान, फिलीपींस, थाईलैंड, ईरान, नेपाल और पाकिस्तान जैसे कई देशों तक पहुंच चुका है। अब भारत भी इससे अछूता नहीं रहा है। दिल्ली समेत देशभर में कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट है। यहां पर कई स्कूल बंद किए गए हैं। वायरस के खतरे को देखते हुए भारत ने 4 देशों ईरान, इटली, दक्षिण कोरिया और जापान के नागरिकों के वीजा के तत्काल प्रभाव से कैंसल कर दिया है। इससे बचने के लिए विशेषज्ञ कई तरह के तरीके बता रहे हैं, जिनमें से एक है कैशलेस होना!हेल्थ विशेषज्ञ का कहना है कि कोरोना वायरस से बचने के लिए दुकानदारों को गंदे बैंक नोट्स और कार्ड्स के संपर्क में आने से बचना चाहिए। विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक प्रवक्ता ने कहा कि कॉन्टैक्टलेस कार्ड्स कोरोना वायरस के फैलने के खतरे को कम कर सकता है। ऐसे में अगर आप कॉन्टैक्टलेस कार्ड्स (जिसका कार्ड है वही उसे छुए) को अपनाएंगे तो इस वायरस के फैलने के चांस कम हो जाएंगे।पिछले महीने बैंकों ने नोटों पर वायरस को मारने के लिए तेज अल्ट्रावायलेट लाइट का उपयोग करना शुरू किया और फिर कैश को दो हफ्ते के लिए बंद कर दिया, जब तक कि उसका उपयोग सुरक्षित नहीं समझा जाता।बैंक नोट सैकड़ों नहीं, हजारों लोगों के हाथों से होकर हम तक पहुंचते हैं। ऐसे में बैंकनोट्स से इस वायरस की चपेट में आने का खतरा बढ़ जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना वायरस करेंसी में उसी तरह से रह सकता है जैसे कि यह डोर नॉब्स, हैंडरेल और टॉयलेट हैंडल जैसी कठोर सतहों पर रहने में सक्षम हैं।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TAb9tc

कोई टिप्पणी नहीं