Breaking News

ब्रेकिंग न्यूज: कोरोना की अफवाहों का बाजर चरम पर


कोरोना के खौफ के चलते कई तरह की अफवाहें बाजारों में चरम सीमा पर हैं। कोरोना के चलते वैसे ही लोग बहुत दहशत में हैं साथ इन अफवाहों ने स्थितियों को बिगाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हाल में एक अफवाह सुनने में आई है कि ईरान में शराब पीने से कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्ति मिलेगी। और साथ अफवाह आई की जिन लोगों ने पी उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि संक्रमण ठीक करने को लेकर सैकड़ों लोगों ने जहरीली शराब का सेवन किया।ईरान में इस अफवाह के शिकार एक पांच साल के बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब पूछा गया तो उसके मां-बाप ने बताया कि कोरोना का शिकार था तो मेथनॉल पिलाई जिससे उसके आंखों की रोशनी चली गई। यही नहीं इससे भीव खतरनाक बात ये है कि ईरानी मीडिया के मुताबिक अब तक देश में मेथनॉल पीने से करीब 300 लोगों की मौत हुई है और एक हजार से अधिक लोग घायल हुए हैं।वैसे सलमझारी की बात बता दें कि इस्लामिक देश ईरान में शराब पीने पर रोक है। स्वास्थ्य मंत्री की सहायता कर रही एक ईरानी डॉक्टर ने बताया कि समस्या इससे बड़ी है जिसमें करीब 480 लोगों की मौत हुई है 2,850 लोग बीमार हुए हैं। ईरानी स्वास्थ्य मंत्रालय के सलाहकार डॉ. हुसैन हसनियन ने कहा कि हम दो मोर्चों पर लड़ रहे हैं। कोरोना और अफवाह। उन्होंने कहा कि हमें जहरीली शराब पीने से बीमार लोगों के साथ कोरोना वायरस से भी लड़ना पड़ रहा है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WNkp0a

कोई टिप्पणी नहीं