पेट्रोल-डीजल को लेकर बड़ी खुशखबरी, तुरंत भरवा लें तेल, अब इतना रह गया है भाव

पेट्रोल-डीजल को लेकर बड़ी खुशखबरी है कि आज ही आप अपनी गाड़ी की टंकी फुल करवा लें। आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं हुई है। लगातार 4 दिन तक गिरावट आने के बाद आज बुधवार को तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है।इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज (4 मार्च 2020) को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल का दाम क्रमश: 71.44 रुपये, 77.13 रुपये, 74.11 रुपये और 74.23 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं दूसरी ओर चारों महानगर में डीजल का दाम घटकर क्रमश: 64.03 रुपये, 67.05 रुपये, 66.36 रुपये और 67.57 रुपये प्रति हो चुका है।देश की सबसे बड़ी ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने शुक्रवार को कहा कि अब वो BS-VI ईंधन सप्लाई के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। 1 अप्रैल 2020 से देशभर में BS-VI ईंधन का इस्तेमाल लागू हो जाएगा। IOCL ने बताया कि इसके साथ ही ग्राहकों को BS-VI ईंधन के लिए थोड़ा अधिक रिटेल प्राइस चुकाना होगा।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2x3rXkE
कोई टिप्पणी नहीं