Airtel कंपनी ने लॉन्च किया कोरोना का पता लगाने वाला टूल, अब घर पर ही करो कोरोना टेस्ट

भारतीय टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने Corona virus से लड़न के लिए एक खास तरह का टूल तैयार किया है। इस टूल के जरिए कोरोना वायरस के लक्षणों का पता लगाया जा सकता है। कंपनी बताया कि यह सेल्फ डायग्नॉस्टिक टूल है जो ये यूजर से उनकी जानकारी ले कर उन्हें बताएगा कि उनमें Covid-19 के लक्षण हैं या नहीं। इसका मतलब है कि घर बैठे बैठे भी आप खुद की जांच कर सकते हैं। अगर ये टूल सही से काम करता है तो भारत सरकार के साथ साथ पूरे देश को भारी नुकसान से बचाया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Reliance Jio ने भी इसी तरह का टूल लॉन्च किया है जिसे MyJio ऐप में जा कर यूज कर सकते हैं। बता दें कि एयरटेल का ये टूल Airtel Thanks ऐप में उपलब्ध होगा। दी गई जानकारी के मुताबिक इस ऐप को WHO और मिनस्ट्री ऑफ हेल्थ अफेयर के गाइडलाइन के तहत बनाया गया है। एयरटेल के इस खास कोरोना टेस्ट टूक के बारे में बता दें कि ये रिस्क स्कैनर ऐप यूजर से कई सवालों के जवाब मांगता है। जिसके जरिए इंफेक्शन का लेवल पता लगाया जा सकता है। जियो के भी ऐप में इसी तरह के सवाल पूछे जाते हैं जिन्हें आप एंटर करेंगे तो इसके आधार पर आपको बताया जाएगा कि आपको कोरोना से संक्रमित है या नहीं। सावधानी दे दें कि न तो जियो और न ही एयरटेल का ये ऐप इस बात की गारंटी दे सकता है कि आपको कोरोना वायरस हुआ है या नहीं। तो आप इस टूल के जरिए ये मत समझ बैठना की आपको कोरोना है या नहीं। एक बार हॉस्पिटल जाकर कोरोना का टेस्ट जरूर कराएं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2USpxxN
कोई टिप्पणी नहीं