Breaking News

गर्मियों में और विकराल रूप लेने वाला है कोरोना, AC में बैठने वाले सावधान! जानिए क्यों


AC में बैठने वाले सावधान हो जाएं क्योंकि गर्मियों में कोरोना वायरस और अधिक विकराल रूप ले सकता है। अब तक इस वायरस की वजह से दुनिया भर में 1 लाख मामले आ चुके हैं। इसके अलावा 3300 से ज्यादा लोग मर चुके हैं। भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या 31 हो चुकी है, हालांकि इनमें से 3 मरीजों का सफल इलाज हो चुका है। लेकिन अब गर्मियों को लेकर चौंकाने वाली खबर आई है कि यह वायरस इन दिनों भी विकराल रूप ले सकता है। अभी तक Covid-19 फैलने की पुख्ता वजह सामने नहीं आई है। हालांकि इससे बचने के लिए संक्रमित व्यक्ति से दूर रहने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है क्योंकि ये वायरस एक-दूसरे के संपर्क में आने पर तेजी से फैलता है।जहां कोरोना वायरस पूरी दुनिया के लिए चिंता का सबब बन गया है, वहीं ये भी दावा किया जा रहा है कि गर्मियों का मौसम आते ही कोरोना वायरस खत्म हो जाएगा क्योंकि वायरस ज्यादा तापमान में कमजोर हो जाते हैं। एक स्टडी के मुताबिक, कोरोना वायरस 5 दिनों तक 22 से 25 डिग्री तापमान पर 40-50 फीसदी नमी के साथ मेज, दरवाजों के हैंडल, फोन और कीबोर्ड जैसी समतल सतह पर रह सकता है। ये परिस्थितियां AC के माहौल में बनती हैं। Indian Council of Medical Research के एक वैज्ञानिक का कहना है कि 38 डिग्री सेल्सियस और 95 फीसदी नमी होने पर कोरोना वायरस की क्षमता खत्म होने लगती है। इस वायरस का खतरा घर के अंदर बंद तापमान में ज्यादा है। कोरोना वायरस कम तापमान वाली जगहों पर ज्यादा तेजी से फैल रहा है जबकि मलेशिया, इंडोनेशिया और थाइलैंड जैसे गर्म देशों में इसके अभी तक कम ही मामले सामने आए हैं। हालांकि, दुनिया भर के तमाम वैज्ञानिकों की राय अलग-अलग है।पेन्सिलवेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी में सेंटर फॉर इनफेक्शियस डिजीज डायनामिक्स के निदेशक एलिजाबेथ मैकग्रा का कहना है, कोरोना वायरस कब तक रहेगा ये इस बात पर निर्भर करता है कि ये कितना फैलता है और कितना नियंत्रण में आता है। इसके अलावा मौसम और लोगों को इम्यूनिटी की भी इसमें अहम भूमिका होगी।अमेरिका के सीडीसी( Centers for Disease Control and Prevention)ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है कि अभी तक इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि मौसम और ताममान COVID-19 पर कितना असर डालते हैं। सीडीसी का कहना है, कुछ वायरस, जैसे सामान्य सर्दी और फ्लू, ठंड के मौसम में अधिक फैलते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि अन्य महीनों में इन वायरस से बीमार होना असंभव है। ऐसे में इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि मौसम गर्म होने पर कोरोना वायरस का फैलना कम हो जाएगा। COVID-19 कैसे फैलता है और ये कितना गंभीर हो सकता है, इसकी जानकारियां अभी भी जुटाई जा रही हैं। टाइम रिपोर्ट के विशेषज्ञों का कहना है कि भले ही COVID-19 गर्मियों में कम सक्रिय हो जाए लेकिन इसके प्रकोप पर नियंत्रण नहीं पाया गया तो ये वापस भी लौट सकता है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32TiU1u

कोई टिप्पणी नहीं