Breaking News

ऐसा क्या किया चीन ने कि 90% लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए ठीक


कोरोना का प्रकोप दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। दुनिया में कई देशों ने लॉकडाउन कर दिया है। आए दिन कोरोना के कारण मौत खबरे आती रहती है जिससे सारी दुनिया खौफ में है। इन्हीं के बीच चीन से एक राहत भरी खबर आयी है कि चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने जारी रिपोर्ट के अनुसार चीन में करीब 89% संक्रमित ठीक होकर अस्पताल से छूट चुके हैं। इस खबर में सभी को चौंका दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल दिसंबर में प्रकोप की शुरुआत के बाद से देश में दर्ज किये गये 81,093 मामलों में से 72,703 लोग ठीक हो चुके हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जैसे कि दुनिया में कई देशों ने लॉकडाउन किया है उसके चलते पिछले हफ्ते लगातार तीन दिनों तक चीन में कोरोना वायरस के कोई नये मामले सामने नहीं आए हैं। चीन के अधिकारियों ने कहा कि चीन ने कोरोना वायरस के नये घरेलू मामलों की सूचना नहीं है। इटली चीन के बाद अगर कोरोना ने तबाही मचाई है वो देश है इटली। यहां पर हर 24 घंटे में 651 लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है। यहां पर मरनेवालों का आंकड़ा 5,476 पर पहुंच गया। वहीं स्पेन में मरने वालों की संख्या 1,800 को पार बताई जा रही है। बता दें कि न्यूजीलैंड में कोरोना के केस में दोगुनी वृद्धि हुई है। न्यूजीलैंड में पिछले 48 घंटे में कोरोना के केस में दोगुनी वृद्धि नोट की गई है। इतनी तादात में लोगों का संक्रमित होने के कारण यहां की सरकार ने वहां लॉकडाउन की घोषणा की है।कोरोना के खौफ के चलते दुनियाभर के 35 देशों में लॉकडाउन घोषित कर दिया है। इसके चलते एक अरब से अधिक लोग अपने घरों में ही कैद हो गए हैं। वायरस से बचने के लिए देश यात्रा प्रतिबंधों और सीमाओं को सील करने जैसे कई सख्ती बरती जा रही हैं। इस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि अफ्रीका के चार देशों में कोरोना वायरस के मामले सामने आये हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39iQpfb

कोई टिप्पणी नहीं