Breaking News

होली पर खूब भरवाएं पेट्रोल-डीजल, 9 महीने पहले की कीमत पर मिल रहा तेल


होली पर जमकर भरवाएं पेट्रोल-डीजल क्योंकि तेल की कीमतें 9 महीने पहले के स्तर पर आ चुकी हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमत में लगातार 5 दिन से गिरावट जारी है। हफ्ते के पहले दिन सोमवार को तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। आज पूरे देश में पेट्रोल के दाम 23-25 पैसे घट गए हैं। इसी तरह डीजल के दाम 25-26 पैसे घटे हैं। कोरोना वायरस के चलते तेल की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आज 9 मार्च सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल के दाम 24 पैसे घटकर 70.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल 25 पैसे सस्ता होकर 63.26 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। इसी तरह मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। पेट्रोल की कीमत 24 पैसे घटकर 76.29 रुपये प्रति लीटर हैं और डीजल की कीमत 26 पैसे घटकर 66.24 रुपये प्रति लीटर है। ऐसे ही कोलकाता में भी पेट्रोल –डीजल के दाम घटे हैं। पेट्रोल के दाम 23 पैसे कम होकर 73.28 रुपये प्रति लीटर हैं। इसके साथ ही डीजल के दाम 25 पैसे कम होकर 65.59 रुपये प्रति लीटर हैं। चेन्नई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम घटे हैं। पेट्रोल की कीमत 25 घटकर 73.33 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 26 पैसे घटकर 66.75 रुपये प्रति लीटर हैं। अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aFA0CY

कोई टिप्पणी नहीं