Breaking News

भारत में कोरोना पॉजिटिव की तादाद 800 के पार, 20 की मौत


कोरोना वायरस की महामारी के चलते देश में केंद्र सरकार ने 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की है। अभी देश में COVID-19 संक्रमितों की संख्या में भी इजाफा होता जा रहा है और 20 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि संक्रमितों की संख्या बढ़कर 834 हो चुकी है। इसके बढ़ते प्रभाव को देखते हुए केंद्र सरकार वायरस को फैलने से रोकने के लिए हर संभव कोशिश में जुटी हुई हैं। लेकिन पलायन कर दूसरे राज्यों में पहुंचने वाले दिहाड़ी मजदूरों ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है।लॉकडाउन की वजह से उन्हें काम नहीं है इसलिए वो अपने घर राज्य लौट रहे हैं। इसी से चलते राज्य सरकार की मुश्किल यह है कि अगर वो लौटे और कोरोना पॉजिटिव हुए तो आसपास के लोगों को भी संक्रमित करेंगे। जिससे मामला और भी बढ़ सकता है। वैसे आपको जानकारी दे दें कि लॉकडाउन करने के बाद देश में पॉजिटिव का मामला ज्यादा बढ़ा है। और शर्म की बात ये है कि दुनिया में इतनी तरक्की करने के बाद भी कोरोना की वैक्सीन अभी तक तैयार नहीं की गई है। लेकिन वैज्ञानिकों की कोशिशें जारी हैं वो हर तरह की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि इटली, स्पेन, अमेरिका और फ्रांस में इस बीमारी ने भयावह रूप ले लिया है। हैरान कर देने वाली बात तो ये है कि दुनिया में सबसे ज्यादा विकसित देश अमेरीका में कोरोना के मामले ज्यादा सामने आए हैं। साथ ही इटली में तो मौत का आंकड़ा 9 हजार को पार कर गया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dypf7y

कोई टिप्पणी नहीं