चौंकाने वाला खुलासा! कोराना से हो सकती है 6 करोड़ 80 लाख लोगों की मौत

कोरोना वायरस को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इसकी वजह से दुनियाभर में 6 करोड़ 80 लाख लोगों की मौत होने वाली है। यह बात ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी की एक स्टडी में सामने आई है। इसमें कहा गया है कि कोरोना अब महामारी की सबसे अच्छी स्थिति में हैं और पहले एक साल के भीतर डेढ़ करोड़ लोगों की मौत की आशंका है। स्टडी में यह भी बताया गया है कि कोरोना वायरस की वजह से दुनिया की इकोनॉमी पर भी काफी बुरा असर पड़ेगा। ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी की स्टडी में यह भी दावा किया गया है कि महामारी अगर सबसे बुरी स्थिति में पहुंच जाती है तो इससे 6 करोड़ 80 लाख तक लोगों की मौत हो सकती है. इनमें लाखों लोग अमेरिका और ब्रिटेन के भी हो सकते हैं।स्टडी में चीन में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की मृत्यु दर का अनुमान 2 फीसदी लगाया गया है, वहीं वैश्विक स्तर पर फिलहाल यह दर 3.4 फीसदी तक है। इस स्टडी के मुताबिक, भारत और चीन में मौतों की संख्या कई लाख हो सकती है, वहीं, अमेरिका में 2 लाख 30 हजार तक लोग इसके शिकार हो सकते हैं। रिसर्चर्स ने इस बात का भी उल्लेख किया है कि अमेरिका में सामान्य इन्फ्लूएंजा से हर साल 55 हजार लोगों की मौत हो जाती है। स्टडी में ब्रिटेन में 64 हजार लोगों की मौतें, जर्मनी में 79 हजार और फ्रांस में 60 हजार मौतों की आशंका जाहिर की गई है. वहीं, साउथ कोरिया और इटली के भी लोग इससे प्रभावित होंगे। अब तक दुनियाभर में कोरोना वायरस से 3400 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 1 लाख से अधिक लोगों में इसके संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण के अब तक 33 मामले सामने आए हैं. वहीं, कई राज्यों में संदिग्ध मरीजों पर नजर रखी जा रही है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TJfuKB
कोई टिप्पणी नहीं