Breaking News

राहुल गांधी ने पूछा 50 डिफॉल्टर्स की लिस्ट देखाओ तो सरकार ने दिखाया लॉलीपॉप


कांग्रेस को भाजपा ने इतने झटके दिए हैं कि इन सभी जख्मों से पार्टी उभर नहीं पा रही है। कई दिग्गज नेता इस पार्टी को छोड़ कर जा चुके हैं। जिससे बहुत ही कमजोर हो गई है। इससे ऐसा प्रतित होता है कि विपक्ष पार्टी कांग्रेस को कुछ समझती है नहीं। हाल ही की बात करें तो लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोन का मुद्दा उठाया जिसमें राहुल ने सदन में पूछा कि सरकार टॉप-20 डिफॉल्टर्स के नाम बताए। इस सवाल का जवाब देते हुए सरकार ने पलटवार किया कि वेबसाइट पर डिफॉल्टर्स के नाम दिए गए हैं। देख लिजिए। ऐसा जवाब मिलने के बाद राहुल ने कहा कि मैंने विलफुल डिफॉल्टर्स को लेकर कुछ आसान सवाल पूछे थे लेकिन मुझे स्पष्ट जवाब नहीं मिला। मुझे इस बात का दुख हुआ कि स्पीकर ने मुझे दूसरा सवाल पूछने ही नहीं दिया, जो कि मेरा सांसद के रूप में अधिकार है। ये सांसद के अधिकारों की अवमानना है किसी को भी सवाल करने का पूरा हक है। सरकार की तरफ से वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसी का जवाब देते हुए कहा कि 2010 से 2014 तक ग्रोस एडवांस दिए गए थे। हमारी सरकार ने इसे कम किया है और देश को लाभ पंहुचाया है।उन्होंने कहा कि 50 डिफॉल्टर्स की लिस्ट वेबसाइट पर आसान ढंग से दी गई है और यह भी बताया कि 25 लाख से ज्यादा वाले डिफॉल्टरों के नाम वेबसाइट पर डाले जाते हैं। उन्होंने कहा कि ये अपना पाप दूसरों के सिर पर डालना चाहते हैं। सभी डिफॉल्टरों के नाम पढ़कर सुनाने को तैयार हूं और सदन के पटल पर रखने को तैयार हूं। समय जाया ना करते हुए 50 डिफॉल्टर्स की लिस्ट वेबसाइट पर आसानी पढ़ लें। ठाकुर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि इनकी सरकार में लोग पैसा लेकर विदेश भाग गए और इनको लगता है कि इनकी पार्टी दूध की धुली है। जानकारी के लिए बता दूं कि हमारी सरकार ने चार लाख 31 हजार करोड़ वसूले है। इसी के साथ फूजिटिव इकोनॉमी बिल हमारी सरकार लेकर आई है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3d2m6wI

कोई टिप्पणी नहीं