कोरोना टेस्ट: सिर्फ 5 मिनट में होगी कोविड-19 की जांच

कोरोना वायरस के लड़ने के लिए मेडिकल अपनी जी जान से काम कर रही है। ताकी कोरोना को मात दे सके। इसके लिए सारी दुनिया के वैज्ञानिक और डॉक्टर कई तरह के परीक्षण करके देख रहे हैं। इसी के बीच खूशखबरी मिली है जिसमें बताया जा रहा है कि मेडिकल डिवाइस बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एबॉट लेबोरेटरीज ने कोरोना वायरस (coronavirus) के संक्रमण की जांच के लिए एक पोर्टेबल टेस्ट का प्रदर्शन किया है।बता दें कि इस कंपनी का दावा है कि यह टेस्ट पांच मिनट में इस बात का पता लगा सकता है कि कोई व्यक्ति कोरोनावायरस से संक्रमित है या नहीं। पहले कोरोना का टेस्ट करने के लिए पूरा एक दिन लग जाता था लेकिन इस डिवाइस से सिर्फ पांच में मिनट में ही कोरोना वायरस का पता लगाया जा सकता है। कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि इससे तेजी से कोरोना वायरस के मामलों की जांच की जा सकेगी। कंपनी ने विज्ञप्ति में कहा कि यह टेस्ट उसके ID NOW प्लेटफॉर्म पर होगा जो कि एक छोटा, हल्का और पोर्टेबल डिवाइस है, जो मोलिक्यूलर प्रौद्योगिकी पर काम करता है। एबॉट लैब ने कहा कि अमेरिका खाद्य एवं औषधि प्राधिकरण (FDA) ने कोरोना वायरस का पता लगाने के लिए मोलिक्यूलर प्वाइंट ऑफ केयर टेस्ट के लिए आपातकालीन उपयोग मंजूरी (EUA) जारी कर दिया है।कंपनी के मुताबिक यह टेस्ट पांच मिनट में पॉजिटिव और 13 मिनट में निगेटिव रिजल्ट दे सकता है। इस डिवाइस का इस्तेमाल अमेरिका में इन्फ्लुएंजा ए और बी, स्ट्रेप ए और आरएसवी परीक्षण के लिए पहले से ही उपयोग में लाया जा रहा था। लेकिन अब मौजूदा समय में कोविड-19 के मरीज़ की पुष्टि करने में दो दिन या उससे ज़्यादा वक्त नहीं लगेगा। Follow @dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QSmq7I
कोई टिप्पणी नहीं