कोरोना बना काल, एक ही दिन में हुई 499 की मौत, 52128 लोग संक्रमित

कोरोना वायरस की वजह से एक ही दिन 499 लोगों की मौत हो गई है। फ्रांस में कोरोना वायरस की वजह से अभी तक 52,128 लोग संक्रमित हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 499 लोगों की मौत हो गई जिसके साथ ही 3,523 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। अब एक ताजा मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यहां कोरोना वायरस का संक्रमण 18 फरवरी को पैरिस के एक चर्च में पांच दिनों तक आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम की वजह से फैला। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जर्मनी और स्विजरलैंड की सीमा से सटे इलाके से हजारों की संख्या में पहुंचे थे। एक लाख की आबादी वाले पूर्वी फ्रांस के मलहाउस शहर के चर्च में आयोजित होने वाले इस सालाना धार्मिक सभा में कई और देशों के लोग भी आए।बताया जा रहा है कि इन्हीं में से कुछ लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण था। यहां की स्थानीय सरकार का कहना है कि यही धार्मिक सभा कोरोना वायरस के संक्रमण का बड़ा कारण बनी। इस सभा में शामिल लगभग 2500 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।पश्चिमी अफ्रीकी देश बुरकिना फासो से लेकर गुयाना, स्विजरलैंड जैसे देशों में भी अनजाने में इस चर्च की धार्मिक सभा की वजह से कोरोना फैल गया। चर्च के अधिकारियों ने बताया कि धार्मिक कार्यक्रम में शामिल 17 लोगों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हो चुकी है।जब कोरोना के केस तेजी से फैलने लगे, तो जर्मनी ने आंशिक तौर फ्रांस के साथ अपनी सीमा बंद कर दी। साथ ही, पिछले 25 वर्षों से चले आ रहे फ्री मूवमेंट समझौते को रद्द कर दिया।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Uyadar
कोई टिप्पणी नहीं