Breaking News

जिंदा पकड़ लिया गया 3282 लोगों को मारने वाला कोरोना वायरस, जानिए कैसा दिखता है


लोगों की तुरंत जान लेने वाले कोरोना वायरस को जिंदा पकड़ लिया गया है। यह वायरस इस समय दुनिया के लिए संकट बन चुका है, लेकिन अब इसें पकड़े जाने के बाद लोगों के बचने की उम्मीद जगी है। अभी तक यह नहीं पता था कि कोरोना वायरस दिखता कैसा यानी उसकी संरचना कैसी है। दुनिया भर के वैज्ञानिक इस पर रिसर्च कर रहे हैं। इसी बड़ी बात यह है कि वैज्ञानिकों की एक टीम को वायरस की असल संरचना को जानने में कामयाबी मिली है। इतना ही नहीं, जब यह वायरस किसी कोशिका को संक्रमित करता है तो उस वक्त कोशिका की क्या स्थिति होती है, इसकी भी तस्वीर लेने में वैज्ञानिक कामयाब हुए हैं। इस वायरस की वजह से दुनियाभर में अब तक 3282 मौतें हो चुकी है।यह कामयाबी इसलिए काफी अहम है कि इससे कोरोना वायरस की पहचान करने, विश्लेषण करने और जरूरी क्लिनिकल रिसर्च का रास्ता साफ हो सकता है। यानी वैज्ञानिकों को इस नए खतरनाक वायरस की काट मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।दक्षिण चीन के शेनजेन में रिसर्चरों की एक टीम ने ऐसी पहली तस्वीर जारी की है जो यह बताती है कि नया कोरोना वायरस असल में दिखता कैसा है। इस तस्वीर को फ्रोजेन इलेक्ट्रॉन माइक्रोसोप ऐनालिसिस टेक्नॉलजी की मदद से कैद किया गया है। इस तकनीक के जरिए वायरस को निष्क्रिय करने के बाद उसकी तस्वीर ली गई है। इस तकनीक के जरिए वायरस के जैविक नमूने को सुरक्षित किया गया जिससे यह पता चलता है कि जब यह वायरस जिंदा था तो किस स्थिति में और कैसा था। यह सबसे विश्वसनीय रिजल्ट है। रिसर्च टीम के मेंबर और असोसिएट प्रफेसर लिउ चुआंग ने बताया, वायरस की जिस संरचना को हमने देखा वह बिल्कुल वैसा ही है जैसा जिंदा होने पर वायरस होता। टीम ने इसके साथ-साथ वायरस से संक्रमित होने वाली कोशिका की स्थिति को भी तस्वीरों में कैद करने में कामयाबी हासिल की है। इस अहम कामयाबी को शेनजेन नैशनल क्लिनिकल मेडिकल रिसर्च सेंटर और सदर्न यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस ऐंड टेक्नॉलजी की संयुक्त टीम ने हासिल किया है। इससे वायरस की पहचान, उसके विश्लेषण और जरूरी क्लिनिकल रिसर्च का महत्वपूर्ण रास्ता साफ हो सकता है। अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39rKgOO

कोई टिप्पणी नहीं