Breaking News

ब्रिटेन की स्वास्थ्य मंत्री को हुआ कोरोना फिर भी पीएम से की मुलाकात...मचा हड़कंप, अब तक 3,070 लोगों की मौत


कोरोना वायरस से निपटने की मुहिम एक जंग की तरह हो चुकी है। अगर इसका इलाज नहीं मिलता है तो दुनिया के 50 प्रतिशत मतलब आधी आबादी इसकी चपेट में होगी। यह डर ब्रिटेन के एक कोरोना वायरस एक्सपर्ट रिचर्ड हैटचीट ने जताया है। रिचर्ड बोले कि उन्होंने इससे पहले इतनी डरावनी बीमारी नहीं देखी। हाल में जानकारी मिली है कि ब्रिटिश सांसद और स्वास्थ्य विभाग की मंत्री नदीन डॉरिस कोरोना से संक्रमित पाई गई हैं। कंजरवेटिव सांसद नदीन ने जारी एक बयान में कहा,मैं पुष्टि करती हूं कि मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है और मैंने घर में खुद को अलग रखा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वह कहां और कैसे कोरोना वायरस के संपर्क में आईं। इसकी जांच पड़ताल चल रही है।पीएम से मुलाकात बता दें कि कोरोना से लड़ने के लिए कानूनी प्रावधानों को तैयार करने में मदद करने वाली डोरिस ब्रिटेन की पहली राजनेता हैं जिन्हें COVID-19 संक्रमण हुआ है। सबसे ज्यादा चिंता इसलिए भी बढ़ गई है कि इस दौरान जिन लोगों से उनकी मुलाकात हुई थी उन तक भी तो कोरोना नहीं पहुंचा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में वह सैकड़ों लोगों के संपर्क में आईं हैं, जिनमें प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी शामिल हैं। जिसके कारण पूरे देश में हड़कंप मच गया है। जानकारी के लिए नदीन ने कहा कि मैं NHS स्टाफ को धन्यवाद कहना चाहूंगी, जिन्होंने मुझे सलाह और सहयोग दिया है। नदीन में कोरोना की पुष्टि के बाद खबर मिली है कि संसद को स्थगित किया जा सकता है। ब्रिटेन में अब तक 373 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं, जबकि 6 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेनिश फ्लू का किया जिक्र डॉक्टर रिचर्ड ने कहा है कि ऐसा वायरस उन्होंने 1918 के बाद अब देखा है। यहां वह स्पेनिश फ्लू का जिक्र कर रहे थे। जिसके संक्रमण से 5 करोड़ से ज्यादा मौतें हुई थीं। बता दें कि चीन में कोरोना वायरस से शनिवार को 28 और लोगों की मौत हो गई जिससे इस विषाणु से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,070 पहुंच गई है और अभी तक भी मौतों का सिलसिला जारी है। भारत में कोरोना को लेकर अलर्ट कर दिया है। कई पड़ोसी देशों की सीमाओं को सील कर दिया गया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TTCy9z

कोई टिप्पणी नहीं