कोरोना: 24 घंटे में 250 मौतें, मौत का आंकड़ा 5000 के पार

कोरोना वायरस महामारी की मार झेल रहे इटली में इस वायरस के संक्रमण से 250 लोगों की मौत हो गई। आंकड़ों के अनुसार देश में इससे एक दिन में होने वाली मौतों की यह सर्वाधिक संख्या है। पिछले 24 घंटों में 250 मौतें दर्ज की गई हैं जिससे की सारी दुनिया हैरान रह गई है। इससे मृतकों की कुल संख्या 1,266 हो गई। साथ ही, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 17,660 हो गई है जो कि सबसे खतरनाक महामारी का संकेत हैंउधर, फ्रांस में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण 18 लोगों की मौत होने से कुल मृतक संख्या 79 पहुंच गई। स्वास्थ्य मंत्री ओलिवर वेरन ने यह जानकारी दी। इस बीच, लंदन से प्राप्त एक खबर के मुताबिक कोरोना वायरस से बढ़ते खतरे को देखते हुए लंदन मैराथन को चार अक्टूबर तक के लिए टाल दिया गया है और में चल रहे आईपीएल को भी कई राज्य में रद्द कर दिया गया है। देश की सुरक्षा देखते हुए कई राज्यों ने सार्वजनीक स्थानों जैसे सिनेमाघर, स्कूल, कॉलेज को बंद कर दिया है।1,34,300 से ज्यादा लोग संक्रमितचीन में करीब तीन महीने पहले दस्तक देने के बाद अब वैश्विक महामारी का रूप धारण कर चुका कोरोना वायरस से 4500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। और दुनियाभर में 1,34,300 से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं। कोरोना वायरस के दिन-ब-दिन बढ़ते प्रकोप के कारण विश्वभर में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, स्कूल, कॉलेज, कार्यालय, स्टेडियम बंद हो रहे हैं और वित्तीय एवं आर्थिक गतिविधियों पर इसका बहुत बुरा असर पड़ रहा है। हाल में राजस्थान की राजधानी में HIV की दवा से कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का इलाज किया जा रहा है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TPiIgR
कोई टिप्पणी नहीं