Breaking News

सामने आए दिल्ली दंगों के खौफनाक वीडियो! पुलिस पर ऐसे टूटी थी 2000 दंगाईयों की भीड़


दिल्ली दंगों का खौफनाक सच सामने आया है जिसमें पुलिस पर 2000 दंगाईयों की भीड़ टूट पड़ी थी और महिलाएं भी पत्थर फेंक रही थी। आपको बता दें कि दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 53 तक पहुंच चुकी है। बताया गया है इन दंगों के दौरान करीब 100 लोग गोली लगने से घायल हुए थे।अब दो नए मोबाइल विडियो सामने आए हैं जिनमें 24 फरवरी की चांद बांग की हिंसा दिख रही है। इन विडियो में दिख रहा है कि 2000 से भी अधिक एंटी-सीएए प्रदर्शनकारी पुलिस वालों पर बुरी तरह से हमले कर रहे हैं, उन पर पत्थर फेंक रहे हैं और गोलियां भी चला रहे हैं।आपको बता दें कि इसी घटना में हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जबकि डीसीपी अमित शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके अलावा एसीपी अनुज कुमार और करीब दर्जन भर अन्य पुलिसवाले भी घायल हुए। इन विडियो में दिख रहा है कि पुलिस पर हमला करने वाली भीड़ में कुछ महिलाएं भी थीं।इन विडियो से दंगाइयों का पता लगाने में पुलिस को काफी मदद मिलेगी। साइबर सेल एक खास सॉफ्टवेयर इस्तेमाल कर रही है, जिसके जरिए तस्वीरों की क्वालिटी बढ़ाई जाएगी और फिर एक फॉरेन्सिक लैब से उन्हें वैरिफाई किया जाएगा। इन विडियो में भीड़ पहले महिला प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस से दूर भागती हुई दिख रही है, लेकिन अचानक वह वापस आती है और फिर पुलिस को मारने लगती है। वह भीड़ पर ईंट और पत्थर से हमला कर देती है, जिनमें महिलाएं भी पत्थर मारती दिख रही हैं। पुलिस वाले डिवाइडर कूद कर भागने की कोशिश कर रहे हैं और झाड़ियों के पीछे छुप रहे हैं, क्योंकि उन पर पत्थरों से भी हमले हो रहे हैं और भीड़ भी उनके साथ मारपीट कर रही है।पुलिस वाले अपने वरिष्ठ साथियों को पत्थरबाजी के बीच बचाने की भी कोशिश करते नजर आ रहे हैं। इस घटना में घायल एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि शाहदरा के डीसीपी अमित शर्मा के मुंह से खून निकल रहा था और बेहोश थे। भीड़ के सामने पुलिस बहुत ही कमजोर दिख रही थी, क्योंकि एक पुलिस के मुकाबले वहां 50 लोग थे यानी पुलिस के मुकाबले दंगाइयों की भीड़ 50 गुना बड़ी थी और उनके पीछे का डिवाइडर एक दीवार की तरह काम कर रहा था। दो अन्य लोगों की मदद से हमने अमित शर्मा को उठाया और तीन रैलिंग को पार करते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने कहा कि पत्थरबाजी इतनी अधिक थी कि उनका हेलमेट तक टूट गया और उनके सिर पर पीछे की तरफ गंभीर चोट आई। अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PSf0kd

कोई टिप्पणी नहीं