कोरोना के बाद अब आई दूसरी बड़ी आफत! खतरे में हैं 100 करोड़ लोगों के मोबाइल फोन, जानिए कैसे

कोरोना वायरस के हमले के बाद अब दुनियाभर के 100 करोड़ लोगों के मोबाइल फोन्स पर खतरा मंडरा गया है। जी हां, साइबर सिक्यॉरिटी फर्म Which? ने कहा है कि 100 करोड़ से ज्यादा एंड्रॉयड स्मार्टफोन और टैबलेट यूजर्स के पर्सनल डेटा पर बड़े साइबर अटैक का खतरा मंडरा रहा है। The Sun की एक रिपोर्ट के मुताबिक जांच में पता चला है कि गूगल अब हर 5 एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में से 2 को जरूरी सिक्योरिटी अपडेट नहीं दे रहा है। ऐसा न होने से यूजर्स के डेटा की चोरी और दूसरे मैलवेयर अटैक का खतरा काफी बढ़ गया है। रिसर्चर्स ने कहा कि गूगल एंड्रॉयड डिवाइसेज को हैकर्स से बचाने के लिए समय-समय पर सिक्यॉरिटी अपडेट्स देता रहता है, लेकिन पुराने एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स पर तक यह जरूरी अपडेट नहीं पहुंच रहे। यह यूजर्स के लिए खतरे की घंटी है। Which? ने कुछ ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स को लैब में चेक किया और पाया कि इन्हें आसानी से हैक किया जा सकता है। इनमें जिन कंपनियों के पुराने डिवाइस मौजूद थे उनमें गूगल, एलजी, मोटोरोला, सैमसंग और सोनी शामिल थे। चौंकाने वाली बात यह है कि ये पुराने डिवाइस अभी भी खरीदे जाने के लिए ऑनलाइन उपलब्ध हैं। रिसर्चर्स ने कहा कि साइबर अटैक का खतरा उन यूजर्स को सबसे ज्यादा है, जो साल 2012 या उससे पहले लॉन्च हुए ऐंड्रॉयड डिवाइस को अभी भी इस्तेमाल कर रहे हैं।Which? के कंप्यूटिंग एडिटर केट बीवैन ने कहा, यह काफी चिंता की बात है कि महंगे ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन्स की शेल्फ लाइफ इतनी कम होती जा रही है क्योंकि उन्हें सिक्यॉरिटी अपडेट्स नहीं मिल रहे। लाखों यूजर्स को इससे बड़ा खतरा है क्योंकि वे कभी भी हैकिंग का शिकार हो सकते हैं। गूगल और दूसरे फोन मैन्युफैक्चरर्स को सिक्यॉरिटी को लेकर जरूरी कदम उठाने होंगे। एंड्रॉयड यूजर्स की सिक्यॉरिटी पर उठ रहे सवाल से जवाब में गूगल ने कहा, हम हर दिन ऐंड्रॉयड डिवाइसेज की सिक्यॉरिटी को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहे हैं। हम हर महीने जरूरी सिक्यॉरिटी अपडेट और दूसरे प्रटेक्शन डिवाइस तक पहुंचा रहे हैं। इसके साथ ही हम हार्डवेयर और कैरियर पार्टनर्स के साथ भी ऐंड्रॉयड यूजर्स के डिवाइस एक्सपीरियंस को फास्ट और सेफ बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। वहीं, इस बारे में मोटोरोला ने कहा कि वह गूगल के सुझाए सिक्यॉरिटी अपडेट्स को अपने डिवाइसेज तक बिना देरी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है क्योंकि यह यूजर्स के डेटा की सिक्यॉरिटी का सवाल है। अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32VcgrN
कोई टिप्पणी नहीं