अमेरिका में 1,00,000 से ज्यादा संक्रमित और 1500 से अधिक लोगों की मौत

शक्तिशाली देशों में गिने जाने वाले अमेरिका की हालात अभी बहुत ही गंभीर हो रही है। दुनिया में चल रही है कोरोना वायरस की तबाही से अमेरीका कहरा रहा है। यहां कोरोना से संक्रमित लोगों का 1,00,000 का आंकड़ा पार कर चुके हैं। बताना चाहेंगे कि सबसे अधिक मामले न्यूयॉर्क से सामने आ रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिका में संक्रमण के मामलों में दूसरे नंबर के देश इटली से करीब 15,000 और चीन से 20,000 से अधिक मामले हैं। अमेरिका में मृत्यु दर कम हो सकती है क्योंकि बड़े पैमाने पर जांच से पता चला है कि ज्यादातर लोग संक्रमित हैं लेकिन उनमें बीमारी से लक्षण नहीं दिखाई दिए हैं। जबकी यह बढ़ भी सकती है अगर और शहरों तथा राज्यों में न्यूयॉर्क जैसी स्थिति सामने आने लगे तो। जानकर हैरानी होगी कि न्यूयॉर्क में 500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और वहां अस्पताल में बिस्तरों, निजी सुरक्षा उपकरणों और वेंटिलेटरों की भारी कमी भी देखने को मिल रही है।इस महामारी से देश को बचाने के लिए चीन कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से संबंधित अपना डेटा अमेरिका के साथ साझा कर रहा है और देश को बीजिंग के अनुभव से सबक लेने में मदद करेगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फोन पर शी चिनफिंग के साथ एक घंटे की बातचीत की है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ट्रंप द्वारा कोरोना वायरस को “चीनी वायरस” कहे जाने और विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ द्वारा चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी पर अमेरिकी लोगों के स्वास्थ्य एवं जीवनशैली को “अत्यधिक खतरे” में डालने का आरोप लगाने के बाद से बीजिंग काफी गुस्से में था। Follow @dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dAeQs6
कोई टिप्पणी नहीं