आज ही अपडेट कर लें अपना WhatsApp, आ चुका है अब तक का सबसे शानदार फीचर

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। इस पॉपुलर मोबाइल एप में अब तक का सबसे शानदार फीचर यानी डार्क मोड दे दिया गया है। फीचर डार्क मोड यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है क्योंकि इससे चैटिंग के दौरान उनकी आंखें को दिक्कत नहीं होती। पहले ब्राइट ग्रीन और वाइट बैकग्राउंड के कारण लंबी चैटिंग के दौरान यूजर्स की आंखों में दर्द होने लगता था। कंपनी ने डार्क मोड के साथ इसी समस्या को दूर कर दिया है। व्हाट्सएप डार्क मोड का एक और फायदा है कि इसमें फोन की बैटरी भी कम खर्च होती है।व्हाट्सएप डार्क मोड में मेन बैकग्राउंड ब्लैक होने की बजाय डार्क ग्रीनिश ग्रे थीम का है। हालांकि इस फीचर की एक बात ये भी है कि यह पूरी तरह ब्लैक बैकग्राउंड है जिस वजह से आप व्हाट्सएप चैट में अपना मनपसंद वॉलपेपर नहीं सेट कर सकेंगे। डार्क मोड का मजा लेने के लिए आपको इसके साथ थोड़ा एडजस्ट करना होगा। यदि आप एप की वॉलपेपर सेटिंग में जाकर डार्क सॉलिड चुनते हैं, तो वह भी आपको पूरी तरह ब्लैक नहीं दिखेगा। ऐसे में अगर आपको पूरा ब्लैक बैकग्राउंड चाहिए तो आपको ब्लैक इमेज क्रिएट कर उसे वॉलपेपर के तौर पर सेट करना होगा।डार्क मोड में टेक्स्ट वाइट दिया गया है, जिसके कारण आंखों को परेशानी हो सकती है। वाइट टेक्सट की समस्या को फिलहाल स्क्रीन की ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट को कम करके ठीक किया जा सकता है। लाइट मोड में स्पीच बबल आसानी से देखे जा सकते हैं जिससे की चैटिंग में सहूलियत होती है।डार्क मोर्ड में इमोजी ब्राइट येलो कलर में जनर आएंगे। हालांकि व्हाट्सएप का यह डार्क मोड फीचर अभी केवल बीटा टेस्टिंग के लिए मिल रहा है। ऐसे में अभी इसमें जो भी फीचर दिए गए हैं उनमें सुधार होने की पूरी संभावना है। कंपनी इसकी अच्छी तरह बीटा टेस्टिंग के बाद ही ग्लोबल यूजर्स के लिए स्टेबल वर्जन रोलआउट करेगी। अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OnBgBL
कोई टिप्पणी नहीं