Vodafone-Idea ने दिया बड़ा झटका, बंद हो जाएगी अब ये सर्विस

वोडाफोन-आईडिया के पोस्टपेड यूज़र्स के लिए एक बड़ा बदलाव होने वाला है। Vodafone और Idea दोनों को ऑपरेट करने वाली कंपनी Vodafone Idea Ltd, Idea की पोस्टपेड सर्विस बंद करने जा रही है। सूत्रों के मुतबाकि अब कंपनी में पोस्टपेड सिर्फ वोडाफोन रेड ब्रैंड के तहत ही मिल सकेगा। कंपनी अपने पोस्टपेड सेगमेंट को एक प्लेटफॉर्म के तहत ही लाना चाहती है। जिसके चलते अब आइडिया पोस्टपेड के कस्टमर्स वोडाफोन रेड की सर्विस के तहत आ जाएंगे।खबर के मुताबिक, अब जो भी नए पोस्टपेड कस्टमर्स कंपनी से जुड़ेंगे, उन्हें सीधे Vodafone RED के प्लान मिलेंगे। वहीं आइडिया की पोस्टपेड सर्विस Idea Nirvana के यूज़र्स को वोडाफोन RED के एक जैसे प्लान्स की ओर से शिफ्ट कर दिया जाएगा।कंपनी ने कहा कि सभी पोस्टपेड सर्विसेज़ और प्रॉडक्ट्स अब कस्टमर्स को प्रीमियम और एस्पिरेशनल ब्रांड Vodofone RED के तहत मिलेंगे। यह इनीशिएटिव मुंबई से शुरू होगा और अगले महीनों में एक के बाद एक फेज़ करके सभी सर्किल में यह बदलाव कर दिया जाएगा।कंपनी ने बताया है कि ब्रैंड चेंज करने से पोस्टपेड प्लान की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा। वहीं, वोडाफोन और आइडिया के तहत मिलने वाले प्रीपेड प्लान पहले की तरह ही मिलते रहेंगे।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38bwsqX
कोई टिप्पणी नहीं