Breaking News

Valentines Day मनाने की असली वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप, पेरिस से जुड़े हैं इसके तार


आज 14 फरवरी है जिसे पूरी दुनिया में वैलेंटाइन डे के रूप में लोग याद रखते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे है वैलेंटाइन मनाने की असली वजह। जैसा कि आप जानते हैं ज्यादातर कपल फ्रांस के पेरिस को प्यार के इजहार के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन मानते हैं, लेकिन उसी देश का सेंट वैलेंटाइन विलेज आपको सही मायने में प्यार के रुमानी अहसास से रूबरू कराता है। दरअसल पूरी दुनिया संत वैलेंटाइन की शहादत को प्‍यार के दिवस के रूप में मनाती है इसकी शुरुआत इसी गांव में एक घटना से हुई। ऑरिया ऑफ जैकोबस डी वॉराजिन नाम की पुस्तक के मुताबिक, एक समय में यहां के सम्राट क्लॉडियस का मानना था कि अविवाहित पुरुष विवाहित पुरुषों की तुलना में ज्‍यादा अच्‍छे सैनिक बन सकते हैं। ऐसे में उसने सैनिकों और अधिकारियों के विवाह करने पर रोक लगा दी थी।उस संत वैलेंटाइन एक पादरी थे और उन्होंने इस आदेश का विरोध किया। संत वैलेंटाइन ने सैनिकों और अधिकारियों के गुप्त विवाह कराए। क्लॉडियस को जब इसकी जानकारी हुई तो संत के खिलाफ मौत का फरमान जारी किया। 14 फरवरी 269 को संत वैलेंटाइन को फांसी की सजा दी गई। इनके गांव में कहा जाता है कि फांसी से पहले सेंट वैलेंटाइन ने अपनी अंधी बेटी जैकोबस को अपनी आंखें दान कर दी थीं। इसके साथ उन्होंने बेटी को एक चिट्ठी भी दी। जिसके अंत में लिखा था तुम्हारा वैलेंटाइन। यहीं से अपने किसी खास को वैलेंटाइन कहने का रिवाज शुरू हुआ। अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31TvIo5

कोई टिप्पणी नहीं