Breaking News

Valentine Day 2020: जानिए क्यों मनाया जाता है Teddy Day, बड़ी दिलचस्प है वजह


वेलेंटाइन वीक का चौथा दिन टेडी डे के तौर पर पूरी दुनिया में मनाया जाता है। टेडी बियर डे पटना के युवाओं में कुछ ज्यादा ही लोकप्रिय है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि टेडी डे कब से मनाया जा रहा है।दरअसल, इस डे को सेलिब्रेट करने के पीछे 14 नवंबर 1902 की एक दिलचस्प घटना है। इस दिन अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट मिसिसिपी में शिकार पर गए थे। जहां उनके सहायक होल्ट कोलीर ने एक काले भालू का शिकार करने के लिए पेड़ से बांध दिया, लेकिन रूजवेल्ट ने भालू का शिकार करने से इनकार कर दिया और कहा कि एक बंधे हुए और तड़पते हुए जानवर को मारना शिकार के नियमों के खिलाफ है। रूजवेल्ट ने भले ही भालू को नहीं मारा, मगर इस भालू का एक कार्टून बना लिया। कार्टून बनाने वाले आर्टिस्ट क्लिफोर्ड बेरीमैन ने इस घटना पर आधारित एक कार्टून बनाया, जो कि 16 नवंबर, 1902 को द वॉशिंगटन पोस्ट अखबार में भी छापा गया था। कार्टून से प्रभावित होकर मिकटॉम ने एक कपड़े से भालू का बच्चे का खिलौना बनाया और अपनी दुकान पर रखा और नीचे लिखा टेडी बियर। टेडी इसलिए, क्योंकि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति का निक नेम टेडी था और उन्होंने एक बीयर की जान बचाई थी। तभी से टेडी प्यार का प्रतीक बन गया और 10 फरवरी सेलिब्रेट किया जाने लगा। अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2w6oscT

कोई टिप्पणी नहीं