Breaking News

आपके घर की घड़ी के बारे में जान लीजिए ये बातें, वरना बुरा समय आने में नहीं लगेगा Time


हर व्यक्ति अपन घर से लेकर हर जरुरी जगह पर वास्तु के अनुसार ही कार्य करते हैं। वहीं अपने घर पर रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाली चीजों का सही दिशा में होना भी बहुत जरुरी है, उन्हीं में से एक है घड़ी (wall clock)। वास्तु के अनुसार घड़ी से जुड़ी कई जरुरी बातें हैं जो कि हमें ध्यान रखना चाहिये, वरना हमारा बुरा समय आने में समय नहीं लगेगा। तो आइए जानते हैं घड़ी की सही दिशा व अन्य कुछ बातें...दक्षिण दिशावास्तु शास्त्र के अनुसार घर के दक्षिणी हिस्से में कभी घड़ी नहीं लगानी चाहिए। दक्षिण में लगाई हुई घड़ी परिजनों की आयु और सौभाग्य के लिए अशुभ मानी जाती है। क्योंकि यह दिशा यम की दिशा मानी जाती है। उत्तर, पूर्व तथा पश्चिम दिशाघड़ी लगाने के लिए उत्तर, पूर्व तथा पश्चिम दिशा को उत्तम माना जाता है। इनमें से किसी एक दिशा में घड़ी लगाने से घर में शुभ समय आता है। पुरानी या बंद पड़ी घड़ियांबहुत पुरानी, बार-बार खराब होने वाली और धुंधले शीशे वाली घड़ियां भी शुभ नहीं मानी जातीं। ये परिवार की सफलता में बाधक होती हैं। इससे परिश्रम का उचित फल नहीं मिलता। रुक-रुक कर चलने वाली घड़ी कार्यालय में नकारात्मक ऊर्जा तथा सुस्ती लाती हैं। कभी भी दरवाजे पर ना लगाएं घड़ीदरवाजे पर घड़ी लगाना शुभ नहीं माना गया है। कहते हैं कि इससे घर में खुशियों के क्षण प्रवेश नहीं करते और परिवार में अच्छा माहौल नहीं रहता। घड़ी का समय हमेशा सही रखेंघड़ी का समय बिल्कुल सही या 2-3 मिनट आगे रखना चाहिए। निर्धारित समय से पीछे रखने से जीवन में बाधाएं आती हैं। ऐसा व्यक्ति परिश्रम का फल तथा प्रसन्नता प्राप्त करने में पीछे रहता है। वहीं, इससे दैनिक कार्यों में भी परेशानी हो सकती है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2vbLQW3

कोई टिप्पणी नहीं