SBI दे रहा शानदार मौका! इन आसान सवालों का जवाब देकर पाएं फ्री स्कॉलरशिप

फ्री स्कॉलरशिप चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। SBI की तरफ से एक क्विज का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आसान सवालों का जवाब देकर आप यह स्कॉलरशिप अपने नाम कर सकते हैं। इस स्कॉलरशिप के लिए 24 फरवरी से आवेदन शुरू है तथा क्विज में भाग लेने के लिए आखिरी तारीख 5 मार्च रखी गई है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एआईसीटीइ और यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त कॉलेजों में बीए, बीटेक, लॉ और अन्य विषयों की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए न्यूमेरो यूनो क्विज ऑर्गनाइज करने का ऐलान किया। इस आयोजन देश के 17 शहरों में किया जा रहा है।इस क्विज की शुरुआत फिलहाल तिरुवनंतपुरम से हो रही है। इस क्विज में करेंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। प्रतियोगिता रीजनल, सेमीफाइनल और फाइनल राउंड जैसे तीन चरणों में होगी। स्कॉलरशिप के जरिए न्यूमेरो योनो का मकसद राष्ट्रीय स्तर पर कॉलेज का प्रतिनिधित्व करने के अवसर के साथ प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोत्साहित करना है। एसबीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस क्विज की जानकारी दी है।इसके अलावा ज्यादा जानकारी के लिए आप https://ift.tt/2TcCFwO पर भी विजिट कर सकते हैं। हर लेवल के अंत में 3 विनर्स को स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन फ्री है. रीजनल के बाद स्टूडेंट्स को सेमीफाइनल राउंड के लिए चुना जाएगा। वहीं इसका फाइनल राउंड मुंबई में होगा।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PqXO5k
कोई टिप्पणी नहीं