Breaking News

Rose Day: गुलाब के हर रंग का होता है एक अलग ही मतलब, किसी को देने से पहले पढ़िए ये खबर


वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे के साथ हो चुकी है। किसी भी इंसान जिसके लिए आप अपनी भावनाओं का इजहार करना चाहते हैं इसके लिए गुलाब के फूल से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है। इसलिए रोज डे के दिन सभी प्रेमी अपने प्रेम का इजहार गुलाब का फूल देकर करना चाहते है। गुलाब कई रंग के होते हैं और रंगों के अनुरूप इनका मतलब भी अलग-अलग होता है।वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हर आशिक गुलाब की खुशबू के साथ करता है। इस दिन हर प्रेमी जोड़ा एक दूसरे को लाल गुलाब देकर अपने हाल-ए- दिल का इजहार अपने पार्टनर के सामने करता है। इस दिन की खासियत और खूबसूरती यह है कि इस दिन सिर्फ प्यार करने वाले ही नहीं बल्कि अच्छे दोस्त भी अपने रिश्ते को गुलाब की खुशबू से महका सकते हैं। सफेद से लेकर पीला ,लाल और काले रंग के गुलाब एक अलग मतलब के लिए होते हैं। इनका मतलब समझिए और कह डाले दिल की बात।लाल गुलाब: लाल गुलाब प्यार का प्रतीक होता है। तो यदि आप किसी के प्यार में हैं और उन्हें अपनी भावनाओं के बारे में बताना चाहते हैं तो आप उन्हें लाल गुलाब दे सकते हैं।सफेद गुलाब: सफेद रंग को शांति का प्रतीक माना जाता है। इसलिए, सफेद गुलाब का उपयोग या तो शादियों में किया जाता है या एक नई शुरुआत के लिए उपहार में दिया जाता है।पीला गुलाब: पीला गुलाब दोस्ती का प्रतीक होता है। तो इस रोज डे पर आप अपने सबसे करीबी और प्यारे दोस्त को पीला गुलाब गिफ्ट कर सकते हैं।नारंगी गुलाब: यह बोल्ड, उत्साह और ऊर्जा का प्रतीक होता है। नारंगी गुलाब का मतलब है कि आप जिसे दे रहे हैं उसे बोल रहे हैं कि “मुझे आप पर गर्व है।”गुलाबी गुलाब: गुलाबी गुलाब आप उसे दे सकते हैं जिसे आप पसंद करते हैं। इसके अलावा गुलाबी गुलाब देकर आप अपनों को थैंक्यू भी बोल सकते हैं।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2uhn4ni

कोई टिप्पणी नहीं