Breaking News

Chocolate Day: अपने वैलेंटाइन को गिफ्ट कीजिए चॉकलेट, जिंदगी में घुलेगी मिठास


वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन आता है चॉकलेट डे। रोज डे पर गुलाब और प्रपोज़ डे पर प्यार का इज़हार करने के बाद 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाता है। इस दिन कपल्स एक-दूसरे को चॉकलेट देकर अपने प्यार को जताते हैं। चॉकलेट के साथ-साथ एक-दूसरे को मैसेज और शायरी के ज़रिए इस दिन पर विश भी करते हैं। शहरों के बड़े-बड़े मॉल्स में इस दिन कई तरह के आयोजन किए जाते हैं। खासतौर से वेलेंटाइन वीक में चॉकलेट डे ही एक ऐसा दिन है जिसे सिर्फ प्रेमी जोड़े ही नहीं बल्कि बच्चों से लेकर बड़े तक हर कोई मना सकता है और खूब एन्जॉय भी करते हैं।क्यों मनाते हैंप्यार से भरे इस हफ्ते में चॉकलेट की मिठास जोड़ने के पीछे एक बड़ी वजह भी है। कई रिसर्च बताते हैं कि चॉकलेट खाने से हमारी लव लाइफ दुरुस्त रहती है। आपको बता दें कि चॉकलेट में थियोब्रोमीन और कैफीन होता है, जिससे ऊर्जा मिलती है। चॉकलेट खाने से दिमाग में एंडोरफिन रिलीज़ होता है, जिससे हम आराम महसूस करते हैं और हमारा तनाव कम होता है।अगर आप अपने बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड को Happy Chocolate Day बोलना चाहते हैं तो आप इस गिफ्ट को भी चॉकलेट डे के दिन दे सकते हैं। चॉकलेट डे के दिन आप इसे अपने पति को भी गिफ्ट में देना चाहें तो दे सकती हैं। इसमें दिल के आकार कि 1 पिलो मिलेगी और उसके साथ में पांच डेरी मिल्क चॉकलेट और साथ में आपको एक ग्रीटिंग कार्ड भी मिलेगा जिस पर Happy Valentines day लिखा होगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37alvVe

कोई टिप्पणी नहीं