इस Chocolate Day पर अपने पार्टनर को दीजिए सरप्राइज, गिफ्ट करें अपने हाथों से बनी चॉकलेट

वैलेंटाइन वीक की शुरूआत हो चुकी है। 8 फरवरी को प्रपोज़ डे और उसके बाद 9 फरवरी को है चॉकलेट डे। रोज़ देने के बाद जब आपने अपने प्यार को प्रपोज़ कर दिया है, तो समय आता है चॉकलेट डे का। इस दिन आप अपने साथी को चॉकलेट गिफ्ट करते हैं और चॉकलेट खिला कर मुंह मीठा कराते हैं।अपने प्यार का इज़हार करने का आपको इससे अच्छा मौका नहीं मिल सकता। प्रपोज डे के अलावा और भी तरीके हैं जिसके ज़रिए आप अपनी दिल की बात उस शख्स तक पहुंचा सकते हैं।आप अपने साथी को चॉकलेट डे पर अपने हाथों से बनी चॉकलेट खिलाएंगे तो इससे रोमांटिक और अच्छा क्या हो सकता है। इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे चॉकलेट बनाने की विधि...इसे बनाना काफी आसान है, 30 मिनट में तैयार होने वाली इस चॉकलेट को बनाने के लिए आपको सेमी स्वीट चॉकलेट, वनीला, दूध और नट्स की ज़रूरत होती है।सामग्री:160 ग्राम सेमी स्वीट चॉकलेट2 टेबल स्पून दूध1/2 कप नट्स, टुकड़ों में कटा हुआ1 छोटा चम्मच वनीला/आमंड एसेंसग्रीस प्लेट चॉकलेट रखने के लिएहोममेड चॉकलेट बनाने की विधि/चॉकलेट रेसिपीबनाने की विधि...1. एक पैन में चॉकलेट और दूध डालें।2. एक बड़े पैन में पानी उबाल लें और आंच को बंद कर दें।3. तुंरत चॉकलेट वाले पैन को इस गर्म पानी के ऊपर रख दें और धीरे-धीरे इसे चलाएं जल्दी ही चॉकलेट पिघलने लगेगी।4. जब यह मिश्रण अच्छे से मिल जाए तो पैन को हटा लें।5. इसमें वनीला एसेंस मिलाएं।6. इसमें नट्स मिलाएं और चम्मच भरकर इस मिश्रण को ग्रीस प्लेट में डाले और फ्रीज़र में रखकर इसे सेट होने दें।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ODJwhn
कोई टिप्पणी नहीं