सौरव गांगुली के पक्ष में उतरे मोदी के मंत्री, कह दी इतनी बड़ी बात

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के पूर्व क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली को सछ्वावना दूत नियुक्त करने को लेकर उठे विवाद के बीच केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को कहा कि कोई भी भारतीय यह पद हासिल कर सकता है। रिजिजू ने किसी ओलंपिक चैंयियन के बदले एक पूर्व क्रिकेटर को ओलंपिक का सदभावना दूत नियुक्त करने के फैसले के बारे में पूछे जाने पर कहा, कोई भी भारतीय ओलंपिक का सछ्वावना दूत बन सकता है। आईओसी एक स्वायत संस्था है और वह अगर किसी को सछ्वावना दूत नियुक्त कर रहे हैं तो मुझे इसमें कुछ गलत नहीं लगता। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले आईओसी ने गांगुली को ओलंपिक के लिए सछ्वावना दूत नियुक्त किया था।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SlOJvh
कोई टिप्पणी नहीं