Breaking News

फुटबॉल आई लीग: आइजॉल ने ईस्ट बंगाल को चौंकाया, हासिल किया तीन अंक


आइजॉल एफसी ने ईस्ट बंगाल को हीरो आई लीग फुटबॉल चैंपियनशिप के मुकाबले में शुक्रवार को 1-0 से हराकर पूरे तीन अंक हासिल कर लिए। आइजॉल के लिए मैच का एकमात्र महत्वपूर्ण गोल मतायस वेरोन ने दूसरे हाफ में 77वें मिनट में दागा।इस गोल की बदौलत आइजॉल ने इस सत्र की अपनी दूसरी जीत हासिल कर ली। आइजॉल की सत्र की पहली जीत इंडियन एरोज के खिलाफ नौ दिसम्बर 2019 को थी। ईस्ट बंगाल की टीम 2020 शुरू होने के बाद से पांच मैच हार चुकी है और आठवें स्थान पर खिसक गयी है जबकि आइजॉल की टीम सातवें स्थान पर पहुंच गयी है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31DIp6h

कोई टिप्पणी नहीं